दिल्ली आकर राहुल गांधी से मिले गुजरात कांग्रेस के 15 नेता, प्रदेशाध्यक्ष का होगा चुनाव, किसे मिलेगी कमान?

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर, 2021: गुजरात में कांग्रेस के नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद अब प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके लिए विपक्षी दल के नेताओं के बीच पिछले कई दिनों से बातचीत हो रही थीं। आज दोपहर को कांग्रेस के गुजराती नेता दिल्ली में राहुल गांधी ​से मिले। इन नेताओं का एक 15 सदस्यीय प्रति निधिमंडल दिल्ली आया। जहां राहुल गांधी को पार्टी के ढांचे व प्रमुख चेहरे को लेकर बात हुई। इसके बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में यह चर्चा होने लगी कि अब गुजरात कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलेगा।

news

मालूम हो कि, भाजपा शासित प्रदेश गुजरात में पिछले 6 महीनों से गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (GPCC) के अध्यक्ष पद और विपक्ष के नेता (LOP) के पद खाली पड़े हैं। इन पदों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल और युवा नेता हार्दिक पटेल में से किसी एक को दावेदार माना जा रहा है। हार्दिक पटेल को भरोसा है कि, उनका कद बढ़ाया जा सकता है। यही वजह है कि, उनके समर्थक ये मानकर चल रहे हैं कि कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष के तौर पर अगला चेहरा वही होंगे। दरअसल, राज्य में फरवरी महीने के दौरान नगरपालिका चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा था। हार्दिक पटेल ने इस​के लिए पार्टी की गुजराती हाईकमान को जिम्मेवार बताया। कुछ समय बाद ही, प्रदेश अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हार्दिक पटेल का नाम चर्चा में आने पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस बात का विरोध किया है।

news

आज राहुल गांधी के साथ बैठक में शामिल होने के लिए गुजरात से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, 'यह बैठक नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन, चुनाव की तैयारियों और गुजरात की संगठन की स्थिति को लेकर हो रही है।' उन्होंने कहा कि, हमें उम्मीद है कि इस बैठक के बाद सभी नेता मिलकर काम करेंगे और अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाएंगे।
लिहाजा पक्के तौर पर यह कहा जा सकता है कि, राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष के पद, संगठन और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ है। साथ ही कांग्रेस के गुजरात के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

rahul gandhi meeting with the leaders of gujarat congress, Talk On New GPCC and LOP Or Assembly Elections 2022

कांग्रेस आलाकमान की ओर से गुजरात में रघु शर्मा को गुजरात कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया जा चुका है। वहीं, आज राहुल गांधी के साथ बैठक के दौरान प्रदेश के प्रभारी रघु शर्मा, पद से इस्तीफा दे चुके प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा, सीएलपी नेता परेश धनानि, भरत सिंह सोलंकी और समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे हैं। इनमें से कुछ नेताओं की मानें तो गुजरात कांग्रेस के नेता प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले दिल्ली में राहुल गांधी किसी एक का नाम चुन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+