दिल्ली में वैक्सीन खत्म होने पर बोले राघव चड्डा, कहा- केंद्र सरकार के पास कोई नीति नहीं, रोका हमारा कोटा

नई दिल्ली, मई 23: देश में कोरोना के कहर के बीच म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस भी अब परेशानी बढ़ा रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से अब तक ब्लैक फंगस के करीब 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 200 से ज्यादा लोगों की इस भायनक बीमारी से जान भी चुका हैं। कई राज्यों ने इसे महामारी तक घोषित कर दिया है। वहीं इस बीमारी के इलाज के लिए यूज होने वाली एंटी-फंगल दवा एम्फोटेरिसिन-बी की मांग भी बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही है, जिसके बाद आप आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने दिल्ली में इस दवा की भारी कमी बताई है, साथ ही कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

Raghav Chadha

दिल्ली में रविवार यानी आज से 18 साल से ज्यादा के लोगों के लिए वैक्सीनेशन को बंद कर दिया गया है। इसके पीछे सीएम केजरीवाल ने वैक्सीन की कमी बताई है, जिसके बाद आप नेता राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सरकार के पास वैक्सीन को लेकर कोई नीति नहीं है। केंद्र सरकार वैक्सीन के उत्पादन और वितरण पर नियंत्रण कर रही है। उसने दिल्ली का कोटा रोक दिया है। इसी की वजह से आज दिल्ली में वैक्सीन खत्म हो गई है।

वहीं ब्लैक फंगस के इंजेक्शन को लेकर उन्होंने कहा कि देशभर में ब्लैक फंगस के दवा के साथ-साथ दिल्ली के अस्पतालों में भी इंजेक्शन की बहुत कमी है। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि इसका उत्पादन बढ़ाए। दिल्ली को जल्द से जल्द स्टॉक उपलब्ध कराया जाए ताकि लोगों की जान बचाई जा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+