आपके सबसे युवा राज्यसभा सांसद: राघव चड्ढा हैं लखपति, पेशे से CA, जानिए कितनी है संपत्ति?
नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव में बाकी दलों को पछाड़कर सबसे बड़ी जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने अब राज्यसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए पंजाब से 5 नामों का भी ऐलान कर दिया है। जिनमें एक नाम दिल्ली के विधायक व पंजाब के सह-प्रभारी राघव चड्ढा का है।

केजरीवाल के करीबी रहे चड्ढा
राघव आप के वो नेता हैं जो आए रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आते रहे हैं। वह काफी युवा हैं, और 32 साल के हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राघव चड्ढा दक्षिण दिल्ली से लड़े थे। चुनाव में उन्होंने जो हल्फनामा दिया था, उसके मुताबिक वो लखपति हैं। चूंकि, अब वह आम आदमी पार्टी (आप) का जाना-पहचाना नाम हैं और राज्यसभा जा रहे हैं तो बहुत से लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं।

लखपति हैं राघव चड्ढा
यहां हम आपको उनकी संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। विगत लोकसभा चुनाव के समय आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने बताया था कि, उनके पास 1,650,000 रुपए की चल संपत्ति और 220,000 रुपए की आय है। अचल संपत्ति का उन्होंने खुलासा नहीं किया। और, देनदारियां भी नहीं बताईं। वह पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट रहे हैं। प्रोफेशनली ग्रेजुएट हैं।

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं
राघव चड्ढा का जन्म दिल्ली में ही 11 नवंबर 1988 को हुआ था। वह 22 साल की उम्र में किसी भी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने वाले पहले नेता रहे हैं।26 की उम्र में वह आप के ट्रेजर के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि, मॉडर्न स्कूल से शिक्षा हासिल की थी। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से EMBA सर्टिफिकेशन कोर्स भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications