'सांसदों के फेक साइन कर दिल्ली बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा प्रस्ताव', शाह के आरोप पर चड्डा ने दी सफाई
Raghav Chadha on Amit Shah: आप सांसद राघव चड्ढा ने चयन समिति का हिस्सा बनने के लिए चार सांसदों का हस्ताक्षर किया हुआ प्रस्ताव पेश किया है। लेकिन बीजेडी और बीजेपी के सांसद सस्मित पात्रा और सुधांशु त्रिवेदी का कहना है कि उन्होंने राघव चड्ढा द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव (चयन समिति का हिस्सा बनने के लिए) पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसको लेकर सदन में कहा कि यह जांच का विषय है कि प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कैसे हुए। वहीं, राज्यसभा के उपसभापति का कहना है कि चार सांसदों ने मुझे लिखा है कि उनकी ओर से कोई सहमति नहीं दी गई है और इसकी जांच की जाएगी।

एआईएडीएमके सांसद डॉ. एम. थंबीदुरई का भी दावा है कि उन्होंने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और यह विशेषाधिकार का मामला है। चार सांसदों का दावा है कि दिल्ली एनसीआर संशोधन विधेयक को उनकी सहमति के बिना प्रवर समिति को भेजने के प्रस्ताव में उनके नाम का उल्लेख किया गया था।
यह प्रस्ताव आप सांसद राघव चड्ढा ने पेश किया था। राज्यसभा के उपसभापति ने आश्वासन दिया है कि इसकी जांच कराई जाएगी। राघव चड्ढा ने अपनी सफाई में कहा कि जब वे नोटिस भेजेंगे तो मैं विशेषाधिकार समिति को जवाब दूंगा।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- दिल्ली सेवा विधेयक को लेकर संसद में गरजे राघव चड्ढा, गृहमंत्री शाह को दी 'आडवाणीवादी' बनने की नसीहत












Click it and Unblock the Notifications