दिल्ली सेवा विधेयक को लेकर संसद में गरजे राघव चड्ढा, गृहमंत्री शाह को दी 'आडवाणीवादी' बनने की नसीहत
AAP MP Raghav Chadha in Rajya Sabha: लोकसभा में पारित होने के बाद सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 पेश किया। इस दौरान बिल के विरोध में बोलते हुए AAP सांसद राघव चड्ढा ने सदन में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
राज्यसभा में राघव चड्ढा का आक्रामक और शायराना अंदाज दोनों देखने को मिला। दिल्ली सर्विस बिल को लेकर चड्ढा का ने गृहमंत्री अमित शाह को 'आडवाणीवादी' बनने की तक की नसीहत दे डाली।

आप सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में जोरदार बहस के दौरान चड्ढा आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा दिल्ली को राज्य का दर्जा देने के वादे से मुकर गई है।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों और पोस्टिंग पर अध्यादेश को बदलने वाला विधेयक एक राजनीतिक धोखाधड़ी, संवैधानिक पाप है और एक प्रशासनिक गतिरोध पैदा करेगा।
'40 साल की मेहनत को बर्बाद कर दी'
सांसद चड्ढा ने कहा कि भाजपा लगभग 40 वर्षों से दिल्ली को राज्य का दर्जा देने की मांग कर रही है और अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी इसका वादा किया है। आप नेता ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं की 40 साल की मेहनत को बर्बाद कर दिया है।
'आडवाणीवादी' बनना चाहिए ना कि 'नेहरूवादी'- चड्ढा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विधेयक का समर्थन करने के लिए पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करने पर कटाक्ष करते हुए चड्ढा ने कहा कि उनको 'आडवाणीवादी' बनना चाहिए ना कि 'नेहरूवादी'।
यह संविधान और लोकतंत्र के मुंह पर तमाचा- आतिशी
इधर, राष्ट्रीय सेवा विधेयक पर दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये बहुत दुख की बात है कि चुनी हुई केंद्र सरकार दिल्ली सरकार की शक्ति छीनने की कोशिश कर रही है। आज संसद भवन में एक अवैध, असंवैधानिक, गैर-लोकतांत्रिक बिल लाया जा रहा है। मेरा मानना है कि अगर यह बिल पास होकर कानून बन जाता है तो यह संविधान और लोकतंत्र के मुंह पर तमाचा है।












Click it and Unblock the Notifications