बिशन सिंह बेदी के निधन पर राघव चड्ढा ने जाहिर किया दुख, साछा की यादें
दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बिशन सिंह बेदी पिछले कुछ सालों से बीमार चल रहे थे, उनके कई ऑपरेशन हुए थे। कुछ महीने पहले ही उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ था। लेकिन सोमवार को दिल्ली में उनका निधन हो गया। बिशन सिंह बेदी के निधन पर आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने दुख जाहिर किया है।
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं गहरे दुख के साथ महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्हें क्रिकेट बोर्ड में प्राथमिकता को स्थापित करना चाहते थे।

मुझे इस विषय पर उनके साथ सार्थक बातचीत करने का सौभाग्य मिला। वह खेल के इतिहास में हमेशा एक अमिट हस्ती बने रहेंगे। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। बिशन सिंह बेदी क्रिकेट के इतिहास में बाएं हाथ के महानतम स्पिन गेंदबाजों में शामिल हैं।
उन्होंने 1967 ले 1979 के बीच 67 टेस्ट मैच खेले और 10 वनडे मैच में वह टीम के कप्तान भी रहे। बिशन सिंह जब क्रिकेट से रिटायर हुए तो उनका औसत 28.71 था। वह टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। बेदी ने इरापल्ली प्रसन्ना, वेंकटराघवन, भागवत चंद्रशेखरन के साथ चौकड़ी बनाई थी, जिसने 70 के दशक में भारत को काफी सफलता दिलाई थी।
बतौर गेंदबाज बेदी एक पारखी खिलाड़ी थे, वह अपने खूबसूरत एक्शन के लिए जाने जाते थे। वह लंबे स्पेल में गेंदबाजी करते थे, सधी ही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी के चलते उन्हें काफी सफलता मिली थी।
बिशन सिंह बेदी के निधन पर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली समेत कई दिग्गजों ने शोक जाहिर किया है। विराट कोहली ने शोक जाहिर करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है।












Click it and Unblock the Notifications