Delhi के मुख्य सचिव को एक्सटेंशन क्यों दिया गया ? राघव चड्ढा ने भाजपा से पूछे सवाल
Delhi News: आप ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को रिटायरमेंट के बाद भी सेवा विस्तार दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी से 10 सवाल पूछे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी ने आपातकालीन परिस्थितियों में इस्तेमाल होने वाली शक्ति का इस्तेमाल कर मुख्य सचिव को सेवा विस्तार देकर ऐसा कार्य किया है कि उससे पूरी दिल्ली सवाल पूछ रही है। दिल्ली वाले भाजपा से पूछ रहा है कि क्यों सेवा विस्तार दिया गया?

आप सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में एक पत्रकारवार्ता में कहा कि दिल्ली में लगातार तीन बार यानी 2013, 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी की जीत हुई और अरविंद केजरीवाल सीएम बने। आप ने दिल्ली में भाजपा का सूपड़ा साफ करने का कार्य किया और अब दिल्ली में बीजेपी की सियासी जमीन खिसक चुकी है।
यह भी पढ़ें Happy Birthday AAP: आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर राघव चड्ढा ने दी बधाई, कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications