आप नेता राघव चड्डा को हार्वर्ड कैनेडी स्कूल से मिला न्योता, ग्लोबल लीडरशिप में हिस्सा लेने जाएंगे बोस्टन
Raghav Chadha News: आप नेता राघव चड्ढा को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम के लिए चुना गया है। उन्हें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) द्वारा यंग ग्लोबल लीडर (YGL) के रूप में चुना गया है। वो एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बोस्टन गए हैं। राज्यसभा सदस्य चड्डा के कार्यालय द्वारा गुरुवार(6 मार्च) को जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई।
YGL में से कुछ विशेष लोगों को हावर्ड केनेडी स्कूल में 21वीं सदी के लिए वैश्विक नेतृत्व और सार्वजनिक नीति कार्यक्रम के लिए चुना जाता है। यह संस्थान दुनिया का बेस्ट संस्थान है। गौरतलब है कि बोस्टन, कैम्ब्रिज में 5 से 13 मार्च, 2025 तक होने वाला यह विशेष कार्यक्रम लंबे समय से दुनिया भर में प्रभावशाली नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों और नीति निर्माताओं को तैयार करने के लिए जाना जाता है।

इसके बारे में अपनी खुशी जाहिर करते हुए राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा ने कहा कि मैं स्कूल में वापस आकर बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे लिए वास्तव में बैक टू स्कूल जैसा मौका है। मुझे इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चुने जाने पर गर्व है। यह मेरे लिए काफी आनंद का क्षण होगा जब दुनिया भर के विशेषज्ञों और नेताओं से सीखने के साथ-साथ अपनी समझ को और बेहतर करने का मौका मिलेगा।
चड्डा ने कहा इस प्रोग्राम के लिए दुनिया भर से कुछ लोगों को चुना गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र चाहे गवर्नेंस या आर्ट-कल्चर के क्षेत्र से हों उन्हें चुनकर बोस्टन बुलाया जाता है। इस प्रोग्राम के तहत एडमिनिस्ट्रेशन, पब्लिक पॉलिसी, डिप्लोमेसी समेत तमाम तरीकों की चीजों को सीखने और समझने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा मुझे लगता है पढ़ने,लिखने और सीखने की कोई उम्र नहीं होती जब मौका मिले सीखना चाहिए।
राघव चड्डा ने कहा "इस कार्यक्रम के जरिए मुझे वैश्विक दृष्टिकोण से भारत की नीतिगत चुनौतियों को समझने और उनके समाधान खोजने में मदद मिलेगी। दुनिया आपस में जुड़ी हुई है, और शीर्ष नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों से सीखने से हमें उन चुनौतियों के लिए बेहतर समाधान खोजने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में से एक के रुप मेरा मिशन हमेशा उन मुद्दों को संबोधित करना रहा है जो लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करता है। YGL Voices से चुने गए सफल लोगों के विविध समूह के साथ सीखने का अनुभव मेरे ज्ञान को और बेहतर बनाएगा और मुझे आपकी बेहतर सेवा करने में भी सक्षम बनाएगा।
यह भी पढ़ें-Delhi Today News: दिल्ली में मौसम का हाल, 2500 के लिए क्या रखी गई शर्तें? मेट्रो की बड़ी सफलता जाने सब अपडेट
बता दे कि यह कार्यक्रम युवा नेताओं को वैश्विक समस्याओं जैसे बेरोजगारी, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक अस्थिरता और सामाजिक असमानताओं जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करता है। यह भारत के वैश्विक प्रतिनिधित्व को मजबूत करेगा।












Click it and Unblock the Notifications