Delhi Today News: दिल्ली में मौसम का हाल, 2500 के लिए क्या रखी गई शर्तें? मेट्रो की बड़ी सफलता जाने सब अपडेट
Delhi Today News: दिल्ली में आज सुबह से ही काफी हलचल है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सुबह में आसमान काफी साफ था लोग सुबह जगते ही अपने- अपने कार्य पर लग गए। दिल्ली में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है? महिलाओं के खाते में 2500 कब से आएंगे, इसके लिए क्या शर्तें रखी गई है? और दिल्ली में कहां गोल्डन लाइन मेंट्रो की शुरुआत होने वाली है आइए सबकुछ जानते है।
देश की राजधानी दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार शनिवार 8 मार्च को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी के लोगों को जल्द ही गर्मी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अगले सप्ताह तापमान बढ़ने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने कहा है कि 9 से 13 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बीते शुक्रवार (7 मार्च) को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा।
AQI खराब स्तर पर
दिल्ली में Air Quality Index( AQI) खराब स्तर पर है। अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 6 बजे वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 175 दर्ज किया गया। बता दे कि शून्य से 50 के बीच, AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' माना जाता है।
महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी
दिल्ली के महिलाओं के लिए आज बहुत बड़ी खुशखबरी है। महिला दिवस पर आज दिल्ली सरकार महिलाओं को बड़ा तोहफा देने वाली है। इस योजना से राजधानी के करीब 15 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। 'महिला समृद्धि योजना' की घोषणा आज सरकार कर सकती है। गौरतलब है कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में दिल्ली में सत्ता में आने पर 'महिला समृद्धि योजना' के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था।
महिला सम्मान निधि के लिए कई शर्तें भी रखी गई है। सम्मान निधि के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरुरी होगा। आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए। लाभार्थी की उम्र 21 से 60 वर्ष होनी चाहिए और उनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। BPL कार्डधारकों को ही इसका लाभ मिलगा। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद से दिल्ली की आप पार्टी लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है कि इस योजना को दिल्ली मंत्रिमंडल की पहली बैठक में मंजूरी नहीं दी गई।
दिल्ली मेट्रो की बड़ी सफलता
दिल्ली मेट्रो ने बड़ी सफलता हासिल की है। राजधानी में गोल्डन लाइन की अंडरग्राउंड सुरंग का काम पूरा हो गया है जिससे यात्रियों को आने जाने में काफी सुविधा होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने फेज-IV के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सुरंग शिलान्यास समारोह में भाग लिया। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर गोल्डन लाइन के लिए इंटरचेंज की सुविधा होगी। जिससे गुरुग्राम के भी लोग इस यात्रा का लाभ ले पाएंगे। 26 किलोमीटर लंबी गोल्डन लाइन का काम समय पर पूरी हो जाएगी। इससे दिल्ली और गुरुग्राम दोनो जगह के लोगों को लाभ मिलेगा।
तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर के किशनगढ़ और वसंत कुंज स्टेशनों के बीच 1550 मीटर लंबी भूमिगत सुरंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। यह अधिकारिक तौर पर दिल्ली मेट्रो की लाइन 10वीं है। पहले इसे सिल्वर लाइन के रुप में जाना जाता था। रंग कोड को सोने में बदल दिया गया था और बाद में, जनवरी 2024 में, इसे आधिकारिक तौर पर गोल्डन लाइन नाम दिया गया था।
इस लाइन पर कुल 15 स्टेशन पड़ेंगे। गोल्डन लाइन से दिल्ली के लोगों को सुगम और तेज यात्रा का लाभ मिलेगा। मेट्रो यात्रियों को और अधिक सुविधाजनक सफर का आनंद मिलेगा।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications