QR Code Ticket: दिल्‍ली मेट्रो ने शुरू किया क्‍यूआर कोड वाला पेपर टिकट सिस्‍टम, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

दिल्‍ली मेट्रो क्‍यूआर कोड वाला पेपर टिकट सिस्‍टम शुरू कर दिया है। इससे जुड़ी कुछ अहम जानकारियां है जिसे आपको जान लेना बेहद जरूरी है, वरना आप फंस सकते हैं।

delhi metro

दिल्‍ली मेट्रो ने नया टिकटिंग सिस्‍टम शुरू कर दिया है। दिल्‍ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए ये सिस्‍टम शुरू किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपनी सभी लाइनों पर यात्रा के लिए क्यूआर कोड आधारित पेपर टिकट का ऑप्‍शन शुरू किया है। जो पारंपरिक टोकन का एक सुविधाजनक विकल्प है और यात्रियों को टोकन और पेपर टिकट के बीच सलेक्‍ट करने की सुविधा देता है।

कुछ दिन में खत्‍म कर दिया जाएगा फिजिकल टोकन सिस्‍टम

दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ये भी जानकारी दी है कुछ समय बाद फिजिकल टोकन के कॉन्‍सेप्‍ट को ही खत्‍म कर देंगे। हालांकि अभी कुछ समय तक दिल्‍ली मेंट्रो के यात्री टोकन के अलावा स्‍टेशन काउंटर से क्यूआर कोड वाला पेपर टिकट खरीद सकेंगे।

क्‍यूआर कोड पेपर टिकट सिस्‍टम शुरू हो चुका है

नए पेपर टिकट की शुरूआत सोमवार यानी 8 मई से शुरू हो चुकी है और इस पहल से मेट्रो यात्रियों के लिए एक आसानी होगी। यात्रियों को यह नई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए, डीएमआरसी ने अपने ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट्स और टोकन/कस्टमर केयर काउंटरों को महत्वपूर्ण अपग्रेड किया है।

लाइन में खड़े होकर नहीं खरीदना पड़ेगा टिकट

शुरूआती दौर में सभी स्टेशनों के एंट्री और एक्जिट गेट पर दो एएफसी गेट्स को क्यूआर-आधारित पेपर टिकटों के लिए अपग्रेड किया गया था। कुछ समय बीतने के बाद डीएमआरसी मोबाइल-आधारित क्यूआर टिकट पेश करेगा। जो मेट्रो सेवाओं को और भी सहज, आसान और समय की बचत करेगा क्योंकि इससे यात्रियों को स्टेशनों या काउंटरों पर लाइन में खड़े होकर टिकट खरीदने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।

डीआरडीए ने अपने बयान में ये बात कही कि इससे पारदर्शी और मैनुअल हस्‍तक्षेप फ्री , कैशलेस सिस्‍टम की शुरूआत हो चुकी है इसके अलावा टोकन अवधारणा को यात्रियों की सुविधा के लिए समाप्‍त कर दिया जाएगा।

Recommended Video

      Delhi Metro: मेट्रो में लड़कों ने पहनी Skirt, लोग हुए हैरान और हो गया वीडियो वायरल| वनइंडिया हिंदी

      क्यूआर-पेपर टिकट को यूज करने संबंधी निर्देश

      1. यात्री केवल उन्हीं स्टेशनों से प्रवेश कर सकते हैं, जहां पेपर टिकट जारी किया गया है। अन्य स्टेशन इसे मान्य नहीं करेंगे।
      2. अगर पेमेंट में कोई समस्या आई तो क्यूआर कोड बेस्ड पेपर टिकट का पैसा वापस हो जाएगा।
      3. मेट्रो में प्रवेश करने के लिए क्यूआर-आधारित पेपर टिकट जारी होने के समय से यात्रियों के पास 60 मिनट के अंदर एंट्री कर लेनी होगी यदि वे इस समय सीमा के अंदर एंट्री नहीं करते हैं तो टिकट इनवैलिट हो जाएगा और उन्हें न तो प्रवेश मिलेगा और न ही टिकट के पैसे वापस मिलेंगे।
      4. यदि कोई यात्री अपने स्‍टेशन पर पहुंचने से पहले किसी बीच के स्टेशन से बाहर निकलना चाहता है, तो एएफसी गेट नहीं खुलेंगे। इसके लिए पहले एक फ्री एक्जिट टिकट लेना होगा और पुराने क्यूआर-आधारित टिकट ग्राहक सेवा ऑपरेटर द्वारा बनाए रखा जाएगा।
      5. यदि कोई यात्री अपने गंतव्य स्टेशन से आगे किसी स्टेशन से बाहर निकलना चाहता है, तो यात्री से किराए के अंतर के बराबर लागू चार्ज वसूल किया जाएगा।
      6. किसी भी फोन इमेज या क्यूआर-बेस्ड पेपर टिकट की कॉपी मान्‍य नहीं होगी। ऐसी फोटो या प्रतियों वाले यात्रियों को वैध टिकट के बिना माना जाएगा और डीएमआरसी के मौजूदा प्रोफेशनल रूल के अनुसार दंडित किया जाएगा। Delhi Metro: अब मेट्रो में डांस, रील या अश्लील हरकत नहीं होगी बर्दाश्त, DMRC ने बनाया एक्शन प्लान

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+