पंजाब में सीएम पद की शपथ लेने से पहले भगवंत मान ने दिल्ली में दिया इस्तीफा, बाद में होगा चुनाव

नई दिल्ली, मार्च 14। पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने लोकसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है और अब वो 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सोमवार को दिल्ली में उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को अपना इस्तीफा सौंपा। बता दें कि भगवंत मान 2014 से ही संगरूर सीट से लोकसभा के सांसद थे और 2019 में भी उन्होंने यहां से चुनाव जीता था।

'संगरूर के लोगों ने जो प्यार बरसाया, उसके लिए धन्यवाद'

'संगरूर के लोगों ने जो प्यार बरसाया, उसके लिए धन्यवाद'

इस्तीफा सौंपने के बाद भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "कई सालों तक संगरूर के लोगों ने मुझ पर इतना प्यार बरसाया है, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। अब मुझे पूरे पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है। मैं संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि कुछ महीनों में उनकी आवाज और अधिक बुलंद होगी। लोकसभा में फिर से संगरूर के लोगों की सुनी जाएगी।

संगरूर में अब होगा उपचुनाव

संगरूर में अब होगा उपचुनाव

संसद के निचले सदन में अपने अनुभव को साझा करते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह सदन मुझे बहुत याद आएगा, लेकिन अब पंजाब ने मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी दी है, उसे भी निभाना है और मैं संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि उनके लिए एक साहसिक आवाज जल्द ही लोकसभा में गूंजती नजर आएगी।" आपको बता दें कि भगवंत मान के इस्तीफे के बाद संगरूर पर अब उपचुनाव होगा, जिसके लिए कार्यक्रम चुनाव आयोग तय करेगा।

भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे भगवंत मान

भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे भगवंत मान

आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 सीटों पर जीत मिली है। इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस के राज्य प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू जैसे कई दिग्गज नेताओं समेत बादल परिवार के भी हर उम्मीदवार कों हार का सामना करना पड़ा। इस ऐतिहासिक जीत के बाद 48 साल के भगवंत मान अब 16 मार्च को भगत सिंह के गांव खटकर कलां में शपथ लेंगे। भगवंत मान संगरूर जिले की ही धुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में पंजाब के भावी सीएम मान ने छूए केजरीवाल के पैर, जानिए क्यों गरमाई सियासत ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+