दिल्ली में पंजाब के भावी सीएम मान ने छूए केजरीवाल के पैर, जानिए क्यों गरमाई सियासत ?
पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भगवंत मान का आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पैर छूने पर पंजाब में सियासत गर्मा गई है।
चंडीगढ़, 14 मार्च 2022। पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भगवंत मान का आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पैर छूने पर पंजाब में सियासत गर्मा गई है। विपक्षी दलों के नेता लगातार भगवंत मान पर निशाना साध रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता इसे पंजाब के लोगों का अपमान बता रहे हैं तो वहीं पंजाब के सीएम बनने जा रहे भगवंत मान को सिख फॉर जस्टिस (खालिस्तानी संगठन) से धमकी मिली है। आपको बता दे कि पंजाब में प्रचंड जीत जीत दर्ज करने के बाद भगवंत मान ने दिल्ली पहुंच कर पार्टी संयोजक केजरीवाल से पैर छूकर आशीर्वाद लिया था इसके बाद से ही पंजाब में विपक्षी दलों ने भगवंत मान को घेरना शुरू कर दिया।

केजरीवाल के पैर छूने पर चढ़ा सियासी पारा
भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पहले भगवंत मान के ऐसा करने पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए निशाना साधा था। वहीं अब खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने भगवंत मान को धमकी दी है। भगवंत मान के अरविंद केजरीवाल के पैर छूने पर ऐतराज जताते हुए सिख फॉर जस्टिस संस्था के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मान ने पूरे पंजाब को केजरीवाल के पैरों में रख दिया है। जो इसका बदला लेगा उसे 1 लाख डॉलर इनाम दिया जाएगा। एक वीडियो जारी करते हुए गुरपतवंत पन्नू बदला लेने की अपील करता हुआ नज़र आ रहा है। वह भगवंत मान पर भड़कते हुए कह रहा है कि भगवंत मान ने अपनी पगड़ी केजरीवाल के पैरो में नही रखी बल्कि पूरे पंजाब को केजरीवाल के पैरो में रख दिया है। केजरीवाल भी यही संदेश देना चाहते हैं।

भाजपा नेता ने साधा भगवंत मान पर निशाना
भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है भगवंत मान को पंजाब के लोगों ने इतनी बड़ी जाती दिलाई, इज़्ज़त बख्शी। शहीद ए आजम भगत सिंह की पगड़ी बांधकर भगवंत मान गौरवान्वित महसूस करते थे। लेकिन उन्होंने उसी दस्तार को केजरीवाल के चरणों में डालकर उनका (पगड़ी) अपमान किया है। उहोंने कहा ऐसी हरकत नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पगड़ी सोनिया गांधी के पैरों में रख कर की थी। भगवंत मान ने भी वही ग़लती दोहराई है। उन्होंने भगवंत मान सहित अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि मान को पहले से इस चीज की ही ट्रेनिंग दी जा रही थी।

केजरीवाल के क़दमों में मान झुक सकते हैं- सिरसा
आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा था कि क्या भगवंत मान पंजाब के लोगों को यह कहेंगे कि उनकी पंजाबियत, उनकी सिखी केजरीवाल के क़दमों में हैं। इसके ज़रिए क्या मैसेज देना चाहते हैं कि पंजाब के लोग और पंजाबियत केजरीवाल के चरणों में हैं। इसके साथ ही मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा था कि भगवंत मान केजरीवाल के क़दमों में गिर सकता है लेकिन पंजाब और पंजाब के लोग नहीं, यहां के लोग जितनी जल्दी दिलों में बैठाते हैं, उतनी जल्दी ही दगा कर वालों को सबक भी सिखा देते हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल किसी भी तरह की ग़लतफहमी में नहीं रहें। वक्त आने पर सब पता चल जाएगा।
ये भी पढ़ें: 'गांव में लव मैरिज की तो होगा बहिष्कार, यहां नहीं रहेंगे ऐसे लोग', पंजाब के सिख संगठनों का ऐलान












Click it and Unblock the Notifications