पंजाब के CM मान आए दिल्‍ली, AAP सुप्रीमो केजरीवाल से भेंट, आगामी चुनावों की बनाएंगे रणनीति

नई दिल्ली. आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) की आलाकमान अपनी रणनीति बनाने में जुटी है। इसी मर्तबा आम आदमी पार्टी (AAP) के चीफ और दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाबी विधायकों के साथ बैठक की। आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब से दिल्‍ली आए हैं। यहां वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे मिल रहे हैं।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann meets Aam Aadmi Party Chief and Delhi CM Arvind Kejriwal

दिल्‍ली में आए भगवंत मान ने दोपहर केा ट्वीट कर कहा, 'मेरी सरकार पुरानी पेंशन प्रणाली (ओपीएस) को वापस लाने पर विचार कर रही है। मैंने अपने मुख्य सचिव से इसके कार्यान्वयन की व्यवहार्यता और तौर-तरीकों का अध्ययन करने को कहा है। हम अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
वहीं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार के इस निर्णय की तरीफ करते हुए कहा कि भारत भर के सभी सरकारी कर्मचारी चाहते हैं कि पुरानी पेंशन योजना बहाल हो।

बता दें कि भगवंत मान आज ही जर्मनी की यात्रा से लौटे थे। वहीं, दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल ने अपने आवास पर बैठक बुलाई, जिसमें पंजाब के सीएम भगवंत मान भी हिस्सा लेने के लिए केजरीवाल के आवास पर आए।
आज सुबह आम आदमी पार्टी के एक नेता ने बताया कि, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आवास पर आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी है। ईडी, सीबीआई की लगातार आप नेताओं पर हो रही रेड चर्चा का मुख्य बिंदु है। वहीं गुजरात चुनाव का एजेंडा पर भी चर्चा होनी है। इसके अलावा, चूंकि भगवंत मान सिंह आज ही जर्मनी की यात्रा से लौटे हैं, तो उन्‍हें मिलने बुलाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+