दिल्ली: 'जेल का जवाब वोट से देने को तैयार है जनता', वॉकथॉन में बोले गोपाल राय

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को 'वॉकथॉन-वॉक फॉर केजरीवाल' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल हुए।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की साज़िशन गिरफ्तारी के खिलाफ आज नई दिल्ली लोकसभा में हुई 'वॉकथॉन-वॉक फॉर केजरीवाल' में दिल्ली की जनता ने जोर शोर से हिस्सा लिया।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की जनता जेल का जवाब वोट से देने को तैयार है। तानाशाह सरकार को जनता दिखाएगी कि कैसे हम जेल का जवाब देते हैं। अब तानाशाही की सरकार नहीं चलेगी। जनता हमारे साथ है, हम इसका माकूल जवाब देंगे।

गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को बिना किसी सबूत के, बिना किसी एफआईआर के इस चुनाव के बीच उठाकर जेल में डाला है, इसे लेकर दिल्ली के लोगों में बहुत नाराजगी है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वहीं, अब पांच चरणों के मतदान बाकी है। तीसरे चरण का मतदान मंगलवार यानी 7 मई को होगा। दिल्ली में 25 मई को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: 'देश की सबसे बड़ी बेशर्म पार्टी है BJP, सभी भ्रष्टाचारियों को अपने साथ मिला लिया', बोले संजय सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+