खजुराहो के मंदिर में भगवान विष्णु की खंडित मूर्तियों को हटाने को लेकर जंतर-मंतर पर हुआ धरना
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के खजुराहो में स्थित जावेरी मंदिर में विष्णु भगवान की सिर रहित मूर्ति को हटा कर विष्णु भगवान की नई मूर्ति लगाने के मामले को लेकर हरियाणा के हिसार के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश दलाल ने सांकेतिक धरना दिया। उनका ये धरना राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुआ। उनकी सरकार से ये मांग थी कि खजुराहों में स्थित जावेरी मंदिर में भगवान विष्णु की नई मूर्ति लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो उनका ये आंदोलन लंबे समय तक जारी रहेगा।

राकेश दलाल ने बताया कि मध्य प्रदेश के खजुराहो स्थित जावेरी मंदिर में विष्षु भगवान की सिर रहित मूति लगी हुई है अगर मंदिर में कोई मूर्ति लगती है वह पूरी मूर्ति लगनी चाहिए। यहां पिछले कई सालों से खंडित मूर्ति पर्यटकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। राकेश दलाल ने कहा कि यह मंदिर हजारों साल पुराना है। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर केद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा गया है और मांग की गई है कि यहां भगवान विष्णु की नई मूर्तियां लगाई जाएं।
राकेश दलाल ने कहा कि पर्यटको की भावनाओं की मांग को देखते हुए यहा विष्णु भगवान की नई मूति स्थापित की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि यहां काफी लोग दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन खंडित मूर्तियां देखकर पर्यकटों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है ऐसे में हमारी मांग है कि यहा विष्षु भगवान की मूर्ति धार्मिक रिति रिवाज के साथ स्थापित की जाए।












Click it and Unblock the Notifications