Rajendra Pal Gautam: राष्ट्रपति ने राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा किया मंजूर

Rajendra Pal Gautam Resignation: हिंदू देवी-देवताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री पद से राजेंद्र पाल गौतम ने इस्तीफा दे दिया था, जिसको अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। ऐसे में अब दिल्ली को नया मंत्री मिल सकता है।

Rajendra Pal Gautam

राष्ट्रपति द्वारा इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद माना जा रहा है कि कि अब जल्द केजरीवाल सरकार नए समाज कल्याण मंत्री का ऐलान कर सकते हैं। मंत्री पद की रेस में कई नाम आगे बताए जा रहे हैं। जिसमें पूर्व मंत्री राखी बिड़लान का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।

आपको बता दें कि 9 अक्टूबर कोराजेंद्र गौतम ने अपना पद से इस्तीफा दिया था। गौतम ने ट्वीट करते हुए अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस्तीफे पर बयान देते हुए कहा था कि देश के कई करोड़ लोगों द्वारा दोहराई जाने वाली शपथों से इस तरह का मुद्दा बनाया गया है। बीजेपी ने इसे एक मुद्दा बना दिया है, मेरा और मेरी पार्टी का अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मंत्री गौतम एक 'धर्मांतरण कार्यक्रम' शामिल हुए थे, जहां उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से केजरीवाल सरकार और उनके मंत्री को घेरा जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+