'वाहेगुरु जी से प्रार्थना, दिल्ली पर बनाए रखें कृपा', गुरु पूरब पर्व पर आतिशी ने की मंगलकामना
दिल्ली में गुरु पूरब पर्व के मौके पर गुरुद्वारों में कीर्तन समागम हुए। इस मौके पर कालका जी एक्सटेंशन में स्थानीय लोगों द्वारा अयोजित संकीर्तन में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना भी शामिल हुईं। इस मौके पर आतिशी ने कहा कि प्रकाश पर्व जैसे धार्मिक आयोजन हमें खुद को ईश्वर के करीब लाते हैं।
दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी मार्लेना रविवार को गुरु पूरब के अवसर पर आयोजिक संकीर्तन में शामिल होने कालकाजी एक्टेंशन गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंची। मंत्री आतिशी ने एक ट्वीट में कहा, "कोणार्क अपार्टमेंट, कालकाजी एक्सटेंशन में स्थानीय लोगों द्वारा गुरु पूरब पर आयोजित कीर्तन समागम में शामिल हुई। वाहेगुरु जी से प्रार्थना है कि, वो हर व्यक्ति के जीवन में ख़ुशहाली लाए और अपना आशीर्वाद सदैव कालकाजी और पूरी दिल्ली पर बनाए रखें।"

वहीं गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, श्रीनिवासपुरी में गुरु पूरब के मौके पर मंत्री आतिशी ने कहा कि प्रकाश पर्व हमें वाहेगुरु के प्रेरणा से द्वेष-ईर्ष्या को दूर कर इंसानियत की राह पर चलते हुए बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने एक्स पर उन्होंने लिखा, "गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, श्रीनिवासपुरी में गुरु पूरब के मौके पर आयोजित कीर्तन समागम में शामिल हुई। ऐसे आयोजन मौका है खुद को ईश्वर के करीब लाने का, अपने मन से द्वेष-ईर्ष्या को दूर कर इंसानियत की राह पर चलते हुए बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का..सतनाम वाहेगुरु।"












Click it and Unblock the Notifications