Delhi power cut: दिल्‍ली के कई इलाकों में बिजली हुई गुल, मंत्री आतिशी ने बताई वजह

भीषण गर्मी में पानी की किल्‍लत झेल रहे दिल्‍लीवासियों को मंंगलवार का जीना तब और दूभर हो गया जब कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। दिल्ली में दोपहर 2:11 बजे से पॉवर कट शुरू की समस्‍या शुरू हुई। जिसके बाद लोगों का जीना दूभर हो गया।

वहीं मंत्री आतिशी ने बताया कि यूपी के मंडोला में एक पावर ग्रिड में आग लग गई है। यह ग्रिड दिल्ली को 1500 मेगावाट बिजली सप्लाई करता है। इसे दूसरे बिजली स्रोतों से जोड़ने की कोशिशें जारी हैं।

atishi

दिल्‍ली ऊर्जा मंत्री आतिशी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रिड फेलियर के कारण ये समस्‍या हुई। उन्‍होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह चिंताजनक है कि राजधानी का बिजली ढांचा ठप्प हो गया है। उन्होंने कहा कि 8000 मेगावाट की अधिकतम मांग के दौरान भी मजबूत बुनियादी ढांचे के कारण बिजली कटौती नहीं हुई।

आतिशी ने कहा नए ऊर्जा मंत्री से मैं मुलाकात करूंगी। उन्होंने बताया कि बिजली पारेषण का प्रबंधन केंद्र सरकार करती है, जिससे मौजूदा स्थिति काफी चिंताजनक है। मंत्री आतिशी ने दिल्ली में चल रही पानी की कमी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण पानी की खपत बढ़ गई है। हालांकि, हरियाणा से पानी की आपूर्ति कम हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+