सुप्रीम कोर्ट के पटाखों पर बैन के खिलाफ दिल्ली में लगाए गए पोस्टर

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के पटाखों की बिक्री पर बैन के खिलाफ दिल्ली में कई जगह बैनर लगाए हैं। बड़े-बड़े इन बैनरों में पटाखो की बिक्री पर बैन का विरोध किया गया है। दिल्ली में रविवार रात को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास, आईटीओ फुटओवर ब्रिड और अशोक रोड पर पटाखो पर बैन को लेकर पोस्टर लगाए गए। जिसे सोमवार सुबह लोगों ने देखा।

Posters in Delhi against Supreme Court ban on sale of crackers

बैनर लगाने वाले की जगह 'दिल्ली की जनता' का नाम

बैनर लगाने वाले की जगह 'दिल्ली की जनता' का नाम

इन पोस्टरों में विरोध करने वाले के नाम की जगह 'दिल्ली की जनता' लिखा हुआ है। लगाए गए पोस्टरों में से एक पर लिखा गया है, 'आईआईटी कानपुर की रिपोर्ट कहती है कि पटाखों से कहीं अधिक प्रदूषण अन्य स्रोतों से होता है। आप केवल पटाखे ही देख पाए।'

याकूब मेमन के लिए खुलता है कोर्ट, बच्चों की फुलझड़ी के लिए सुनवाई नहीं

याकूब मेमन के लिए खुलता है कोर्ट, बच्चों की फुलझड़ी के लिए सुनवाई नहीं

एक दूसरे पोस्टर में लिखा गया है 'याकूब मेमन के लिए सुप्रीम कोर्ट रात को दो बजे सुनवाई करता है, छोटे बच्चों की फुलझड़ी जलाने पर कब सुनवाई होगी।' एक और पोस्टर में कह गया है कि कोर्ट में करोड़ों मुकदमें हैं लेकिन जज साहब को जलीकट्टू, दीपावली और हर त्योहार पर सुनवाई के लिए समय मिल जाता है।' आईटीओ पर जहां पोस्टर लगा है, दिल्ली पुलिस का हेडक्वॉर्टर उसके बिल्कुल पास है।

त्रिपुरा के राज्यपाल और रामदेव भी उड़ा चुके न्यायालय के फैसले की 'खिल्ली'

त्रिपुरा के राज्यपाल और रामदेव भी उड़ा चुके न्यायालय के फैसले की 'खिल्ली'

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर पटाखो की बिक्री बैन करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रामदेव ने हाल ही कहा है क् ये फैसला हिन्दुओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों के जरिए सिर्फ हिंदुओं को टारगेट करना गलत है, सरकार को इसके खिलाफ अपील करनी चाहिए। वहीं त्रिपुरा के गवर्नर तथागत रॉय ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फैसले का मखौल उड़ाने के अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा, 'कभी दही हांडी, आज पटाखा, कल को हो सकता है प्रदूषण का हवाला देकर मोमबत्ती और अवार्ड वापसी गैंग हिंदुओ की चिता जलाने पर भी याचिका डाल दे!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+