"जिन्‍होंने दिल्‍ली को लूटा है, उन्‍हें लौटाना ही पड़ेगा", द्वारका में चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में आयोजित चुनावी रैली में जनसभा को संबोधित किया। भाजपा की रैली में आए सैकड़ों समर्थकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

पीएम मोदी ने कहा जिन्‍होंने दिल्‍ली को लूटा है, उन्‍हें लौटाना ही होगा। चुनाव के बाद दिल्‍ली के पहले विधानसभा सत्र में सीएजी रिपोर्ट पेश की जाएगी। उन्‍होंने कहा यह रिपोर्ट आप-दा के घोटालों का खुलासा करेगी, इसलिए वे इसे छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

pm modi

पीएम मोदी ने कहा मैंने दिल्‍ली के लोगों का उत्‍साह देखा है और हम आप-दा के प्रति उनकी नफरत भी देख सकते हैं। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये लोग केवल झूठी अफवाहें फैलाते हैं।

घालमेल वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए

दिल्‍ली के द्वारका क्षेत्र में आयोजित इस रैली में प्रधानमंत्री ने दिल्‍ली चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताया और कहा दिल्‍ली वालों ने ठान लिया है कि आप-दा वालों को भगाना है। इस बार भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनाना है। पीएम मोदी ने कह दिल्‍ली को घालमेल वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए।

दिल्‍ली का हर क्षेत्र स्‍मार्ट शहर होगा

पीएम मोदी ने कहा भाजपा दिल्‍ली का जितना मार्डन बनाना चाहती है उसकी झलक यहां द्वारका में दिखती है। मोदी ने दावा किया कि आने वाले समय में दिल्‍ली का हर क्षेत्र स्‍मार्ट शहर होगा, यहां पर दुनिया भर के लोग आएंए जिससे यहां के व्‍यापरियों का बिजनेस और बढ़ेगा। उन्‍होंने बताया केंद्र सरकार भारत वंदना पार्क जो बना रही है वो पूरे देशके लिए मॉडल होगा। भाजपा दिल्‍ली देहात के गांव का विकास कर मॉडल बनाएगी।

भाजपा को एक मौका दीजिए

पीएम मोदी ने कहा इस बार दिल्‍ली एक सुर में कह रही अब की बार भाजपा सरकार। दिल्‍ली के लोगों को डबल इंजन की सककार चाहिए। उन्‍होंने कहा पहले कांग्रेस कोद बाद में दिल्‍ली ने देखा आप दा वालों ने कब्जा जमा लिया। आप दा ने बीते 11 सालों में केवल यूपी, हरियाणा वालों से लड़ाई-झगड़े किए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा इस बार भाजपा को मौका दीजिए भाजपा दिल्‍ली के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+