22 साल के युवक ने फोन कर कही फ्लाइट में बम होने की बात, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
22 साल के युवक ने फोन कर कही दिल्ली-पटना फ्लाइट में बम होने की बात, गिरफ्तार
नई दिल्ली, 14 जून: सोमवार सुबह दिल्ली-पटना की एक फ्लाइट में बम होने का दावा करने वाले फोन कॉल के बाद हड़कंप मच गया। 22 साल का एक युवक ने फोन कर कहा कि फ्लाइट में बम है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि फोन कॉल के बाद जांच शुरू की गई और फोन करने वाले शख्स को दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि ये युवक मानसिक रूप से बीमार है और उसने ऐसे ही ये फर्जी कॉल कर दी।

पुलिस का कहना है कि युवक से अभी पूछताछ जारी है और जांच खत्म होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब इस तरह से फ्लाइट में बम होने की फर्जी कॉल की गई हो। पहले भी कई मौकों पर इस तरह की कॉल आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications