लोकसभा चुनाव 2024: दिल्‍ली की सातों सीटों पर फिर से BJP जीतेगी या नहीं? जानें फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव

phalodi satta bazar Delhi lok sabha election 2024: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में लोकसभा चुनाव 2024 उम्‍मीदवारों की तस्‍वीर साफ हो गई है। दिल्‍ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा और आम आदमी पार्टी कांग्रेस गठबंधन के उम्‍मीदवार घोषित कर दिए गए हैं।

दिल्‍ली की सातों सीटों पर उम्‍मीदवार फाइनल होने के साथ ही राजस्‍थान के फलोदी सट्टा बाजार के भाव भी ऊपर-नीचे हुए हैं। दिल्‍ली को लेकर जारी फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भावों से देखकर लग रहा कि अबकी बार दिल्‍ली में भाजपा के लिए क्‍लीन स्‍वीप करना आसान नहीं।

phalodi satta bazar prediction for Delhi

लोकसभा चुनाव 2024 दिल्‍ली

दिल्‍ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। साल 2019 के आम चुनाव में सभी सातों सीटों पर कमल खिला था। नाम नहीं छापने की शर्त पर फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों व दलालों ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्‍ली में छह सीटों पर जीत आसान और एक सीट पर पेंच फंसने का अनुमान है।

फलोदी सट्टा बाजार में दिल्‍ली के भाव (Delhi prices in Phalodi satta market)

फलोदी सट्टा बाजार वालों ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्‍ली में 6 सीटों पर भाजपा उम्‍मीदवारों की जीत के भाव 35-45 पैसे निकाले हैं। जबकि दिल्‍ली में भाजपा की सभी सातों पर जीत के लिए 90 पैसे से एक रुपए 20 पैसे के भाव हैं। सट्टा बाजार में भाव कम होने का मतलब जीत की संभावना उतनी ही अधिक होना है। भाव ज्‍यादा होने पर जीत की संभावना कम मानी जाती है।

लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्‍ली में उम्‍मीदवार (Candidates in Delhi in Lok Sabha elections 2024 )

1 चांदनी चौक से भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल व कांग्रेस के जेपी अग्रवाल
2 उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के मनोज तिवारी व कांग्रेस कन्हैया कुमार
3 पूर्वी दिल्ली से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा व आप के कुलदीप कुमार
4 नई दिल्ली से भाजपा की बांसुरी स्वराज व आप सोमनाथ भारती
5 उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा के योगेन्द्र चंदोलिया व कांग्रेस के उदित राज
6 पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के कमलजीत सहरावत व आप के महाबल मिश्रा
7 दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी व आप के सही राम पहलवान

दिल्‍ली में आप-कांग्रेस गठबंधन

भाजपा ने दिल्‍ली की सात में से छह सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं जबकि कांग्रेस ने तीन में से दो सीटों पर पुराने चेहरों को टिकट दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायकों पर दांव लगाया है। दिल्‍ली ने कांग्रेस और आप इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं। आप ने 4 सीटों व कांग्रेस ने 3 सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे हैं। उल्‍लेखनीय है कि दिल्‍ली की सभी सातों सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा और मतगणना देशभर में एक साथ 4 जून को होगी।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के भाव (पैसे में)

दिल्ली
6 सीट 35-45
7 सीट 90-120

उत्तर प्रदेश
68-70 बीजेपी

पश्चिम बंगाल
21-23
22 सीट 80-120

पंजाब
6-7 आप
3-4 कांग्रेस
2-3 बीजेपी

राजस्थान BJP

20 सीट 60-90
21 सीट 90-140
22 सीट 150-300
23 सीट 200 खाया
24 सीट 400 खाना
25 सीट 800 खाना

नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+