5 स्टार होटल को 23 लाख रुपए की चपत लगाकर भागने वाला शख्स गिरफ्तार, खुद को बताया था UAE रॉयल फैमिली का खास
दिल्ली पुलिस ने महमेद शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने खुद को यूएई के शाही परिवार का खास सदस्य बताय था। आरोपी दिल्ली में लीला पैलेस होटल का 23.46 लाख रुपये का बिल चुकाए बिना फरार हो गया था।

दिल्ली के पांच सितारा होटल (Delhi 5 Star Hotel) में खुद को यूएई के शाही परिवार का खास अधिकारी बताकर 23 लाख का चूना लगाने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा लिया है। शातिर शख्स होटल में चार महीने तक लग्जरी फैसिलिटी का आनंद उठाता रहा और जब बिल चुकाने का टाइम आया तो रफूचक्कर हो गया। आरोपी 23 लाख रुपए के बिल के अलावा होटल के कमरे से चांदी के बर्तन भी अपने साथ लेकर फरार हो गया था।

दिल्ली पुलिस ने महमेद शरीफ को किया गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार को महमेद शरीफ (41) को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक शातिर ने फर्जी बिजनेस कार्ड दिखाया था और पिछले साल करीब 4 महीने तक दिल्ली के फाइव स्टार होटल लीला पैलेस में रहा था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी महमेद शरीफ पिछले साल एक अगस्त को नई दिल्ली के होटल लीला पैलेस पहुंचा था, जहां कमरा नंबर 427 में चार महीने तक ठहरा और 20 नवंबर को लाखों का बिल बिना चुकाए होटल से फरार हो गया।

फर्जी बिजनेस कार्ड दिखाकर ठगा
दिल्ली पुलिस के मुताबिक कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ के रहने वाले महमेद शरीफ (41) के रूप में पहचाने गए व्यक्ति ने एक फर्जी बिजनेस कार्ड पेश किया और पिछले साल लगभग 4 महीने तक लीला पैलेस होटल में रहा। इतना ही नहीं वो होटल के फरार होते वक्त कीमती सामान भी अपने साथ ले गया। उसके होटल को 23 लाख 46 हजार 413 रुपये की भारी नुकसान किया था। इस घटना के बाद पुलिस ने होटल के मैनेजर अनुपम दास गुप्ता की शिकायत पर इस साल 14 जनवरी को सरोजिनी नगर थाने में एफआईआर दर्ज की थी।

दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
दिल्ली पुलिस ने आरोपी महमेद शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 19 जनवरी को को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ स्थित उसके घर से पकड़ा गया। जिसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications