Avadh Ojha: पटपड़गंज से अवध ओझा के चुनाव लड़ने पर बड़ा अपडेट, बताया अब कब करेंगे नामांकन
Patparganj Election 2025 Avadh Ojha:आम आदमी पार्टी ( AAP) के दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार अवध ओझा के वोटर आईडी का मुद्दा सुलझ गया है। चुनाव आयोग ने अब अवध ओधा का वोट ग्रेटर नोएडा से दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दे दिया है। अब अवध ओझा बुधवार 15 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार 13 जनवरी को कहा, ''हम अभी चुनाव आयोग से मिलकर आ रहे हैं, चुनाव आयोग ने अवध ओझा का वोट शिफ्ट करने का आदेश दिया है और वो मतदाता होंगे और अपना वोट डाल सकेंगे। वो अपना नामांकन भी दाखिल कर सकेंगे।चुनाव आयोग ने पूरा भरोसा दिया है कि किसी भी हालत में एक भी गलत वोट नहीं पड़ने दिया जाएगा।''

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ''कल किदवई नगर में कंबल बांटे गए, जूते, जैकेट बांटे गए, पैसे बांटे गए, चश्मे बांटे गए... इसमें भी चुनाव आयोग ने हमें भरोसा दिलाया है कि ये सारी गतिविधियां बंद होंगी, इसलिए हम चुनाव आयोग के इस कदम के लिए बहुत आभारी हैं।"
अवध ओझा ने बताया कब करेंगे नामांकन दाखिल?
चुनाव आयोग से निकलने के बाद पटपड़गंज विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार अवध ओझा ने कहा, "उन्होंने कहा कि मेरा मामला सुलझ गया है। कल मेरा एडमिट कार्ड तैयार हो जाएगा और परसों मैं अपना नामांकन दाखिल करूंगा।''
अवध ओझा पहली बार राजनीति में एंट्री कर रहे हैं। अवध ओझा का ये पहला चुनाव है। इससे पहले वह भाजपा और कांग्रेस की टिकट पर भी चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके थे। हालांकि दोनों पार्टियों से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications