संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर आप सांसद राघव चड्ढा बोले- अगर संसद सुरक्षित नहीं है तो क्या देश सुरक्षित है?
संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्षी सांसद संसद सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर हंगामा किया और विपक्षी नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। बुधवार को संसद सत्र के बीच दो युवक के उछलकर पहुंचने के मामले को लेकर जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद लोक सभा से विपक्षी दलों के 13 और राज्य सभा के एक सांसद को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। संसदीय सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

राघव चड्ढा ने कहा क्या विपक्षी सांसद कुछ नाजायज मांग कर रहे हैं? क्या वे कुछ गलत कह रहे हैं? वे सिर्फ इतना कह रहे हैं कि देश की सबसे सुरक्षित इमारत की सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा होनी चाहिए।" ..मुझे लगता है कि सरकार को मांग मान लेनी चाहिए। यह किसी खास दल या दलगत राजनीति का मामला नहीं बल्कि सबसे सुरक्षित इमारत भारतीय संसद का मामला है। अगर संसद सुरक्षित नहीं है तो क्या देश सुरक्षित है?
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दिल्ली से आप सांसद राघव ने कहा गैर भाजपा सांसद क्या मांग कर रहे हैं, क्या वो कोई नजायज मांग कर रहे हैं, क्या कोई गलत बात कह रहे हैं? वो केवल बस इतना ही तो कह रहे हैं कि देश की सबसे सुरक्षित इमारत संसद में अगर इतनी बड़ी चूक होती है तो उस पर चर्चा होनी चाहिए। उस पर जांच एजेंसियां, गृह मंत्री जिन पर संसद की सुरक्षा का दायित्व बनता है वो सदन के भीतर आकर अपना बयान दें और पूरी संसद को विश्वास में लें।
राघव ने कहा संसद के सदस्य के जरिए पास बनवा कर दो हमलावर दर्शक दीर्घा में पहुंचते हैं। अपने साथ गैस कैन, स्मोक कैन जैसे लेकर संसद में पहुंचता है, ऐसे तो कल को वो कोई साथ में औजार साथ लेकर संसद में घुस सकता है। पिस्तौल लेकरआ सकता था, जहरीला गैस बम लेकर आ सकता था, कुछ भी ला सकता था, कोई अप्रिय घटना घट सकती थी। किसी को चोट पहुंच सकती थी और किसी को जान-माल का नुकसान हो सकता था। ये सारे पहलू हैं जो एक जांच का विषय है कम से कम संसद को इसको लेकर कॉन्फिडेंसमें लिया जाए। ये पार्टी विशेष या दलगत राजनीति की बात नहीं है, ये देश की सबसे सुरक्षित इमारत संसद की सुरक्षा की बात है। जब संसद भवन सुरक्षित नहीं है तो क्या देश सुरक्षित है?












Click it and Unblock the Notifications