यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 2 दिन बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के सभी पार्किंग स्थल

नई दिल्ली, 12 अगस्त: अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। राजधानी दिल्ली में 14 अगस्त सुबह छह बजे से 15 अगस्त को दोहपर 2 बजे तक सभी मेट्रो स्टेशनों के पार्किंग स्थल बंद रहेंगे। इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि मेट्रो की सुविधा सामान्य दिनों की तरह ही जारी रहेगी। मेट्रो की ओर से यह फैसला स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए लिया गया है।

parking facilities will not be available at the Delhi Metro stations for 2 day August 15

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के सीपीआरओ अनुज दयाल ने कहा कि, सुरक्षा उपायों के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर रविवार, 14 अगस्त को सुबह 6:00 बजे से सोमवार यानी 15 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे तक पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि, मेट्रो ट्रेन सेवाएं सामान्य समय के अनुसार चलती रहेंगी। डीएमआरसी ने कहा कि ये सभी उपाय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस से मिले सुरक्षा निर्देशों के तहत किए गए हैं।

इससे पहले 11 अगस्त को, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में 15 अगस्त को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी। दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि लाल किले के आसपास आम जनता के लिए यातायात सुबह 4 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा। इसके अलावा, आठ सड़कें - नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और नेताजी सुभाष मार्ग से इसकी लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी तक बाहरी रिंग रोड फ्लाईओवर सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को रात 10 बजे से शनिवार सुबह 11 बजे तक और इसी तरह रविवार और सोमवार को नोएडा, लोनी, सिंघू, गाजीपुर, बदरपुर, साफिया, महाराजपुर, आया नगर, औचंडी, सूर्य नगर, रजोकरी, ढांसा, अप्सरा, कालंदी कुंज, झरोड़ा, भोपुरा, लाल कुआं पुल प्रह्लादपुर और टिकरी बॉर्डर वाणिज्यिक और परिवहन वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+