IGI एयरपोर्ट पर अपनी 4 साल की बच्ची भूल कर चले गए मां-बाप, CISF ने मिलवाया

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाप अपनी बेटी भूल कर चले गए। दंपत्ति एयरपोर्टसे बाहर निकल गए और बच्ची टर्मिनल पर ही फंसी रह गए। माता-पिता को न देखकर बच्ची डरकर रोने लगी। उसे रोता देखकर सीआरपीएफ के जवान ने बच्ची से उसके पेरेंट्स के बारे में पूछा और फिर सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्ची के माता-पिता को खोजकर उसे सौंप दिया गया।

 Parents forgot their 4 year child at IGI airport, CISF jawan help her to meet family.

सीआईएसएफ ने बताया कि सोमवार रात 9:25 के करीब सुलभ भाटिया और स्नेहा भाटिया अपनी 4 साल की बच्ची के साथ स्पाइसजेट की विमान ने जयपुर से दिल्ली आए थे। लगेज कनवीयर बेल्ट से लगेज लेने के बाद वो लोग एयरपोर्ट से बाहर निकल गए और बच्ची को टर्मिनल के भीतर ही भूल गए। बच्ची ने जब आसपास अपने मां-पिता को नहीं देखा तो वो रोने लगी।

बच्ची को रोता देख सीआरपीएफ के जवान ने उसे चुप कराया और फिर उसने उसके परिजनों के बारे में पूछे। बच्ची बहुत कुछ नहीं बता पा रही थी। फिर सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्ची के पैरंट्स को ढूंढा गया। बच्ची ने भी कैमरे में अपने माता-पिता को पहचानव लिया, लेकिन सीआरपीएफ ने फिर भी पूरी तहकीकात की और सीसीटीवी कैमरों से सीक्वेंस देखने के बाद ही बच्ची को उसके पैरंट्स के हवाले किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+