दिल्ली: 6 प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन लगभग खत्म, अन्य अस्पतालों में बची कुछ घंटों की सप्लाई

नई दिल्ली, अप्रैल 22: दिल्ली के छह निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन स्टॉक खत्म हो गया है। दिल्ली सरकार ने इस बात की जानकारी दी है। दिल्ली के जिन अस्पतालों में ऑक्सीजन एकदम खत्म हो गई है, उसमें राठी अस्पताल, संतोम हॉस्पिटल, सरोज सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल, शांति मुकुंद अस्पताल, तीर्थ राम अस्पताल और यूके नर्सिंग होम शामिल हैं। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया है और कहा कि दिल्ली को उसके कोटे की ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए।

 Oxygen stocks have dried up in six private hospitals of Delhi, Delhi Releases List

सरोज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने ऑक्सीजन सप्लायर कंपनी आईनॉक्स द्वारा ऑक्सीजन देने की अपील हाईकोर्ट में दाखिल की थी, जिसके बाद उसे कुछ ही घंटों की आपूर्ति मिली। हॉली फैमिली अस्पताल में सिर्फ 2.5 घंटे के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन बचा है, जिसे कल भी गंभीर कमी का सामना करना पड़ा था। दिल्ली सरकार का कहना है कि केंद्र ने दिल्ली को 500 मीट्रिक टन का कोटा आवंटित किया, जबकि इसकी आवश्यकता 700 मीट्रिक टन है। दिल्ली सरकार ने कहा कि वहीं जो कोटा उन्हें प्राप्त है, उसकी ऑक्सीजन भी बड़ी मुश्किल से प्राप्त हो रही है।

केंद्र सरकार ने 21 अप्रैल को दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाकर 480 मीट्रिक टन किया था, हालांकि दिल्ली ने 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग रखी थी। वहीं केजरीवाल सरकार ने कहा कि, दिल्ली को उसके कोटे की ऑक्सीजन मिलने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अक्सर ऑक्सीजन टैंकर्स को स्टेट अथॉरिटी द्वारा रोक लिया जाता है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है, जबकि कुछ हॉस्पिटल में ऑक्सीजन पूरी तरह से खत्म हो गई है। इस बारे में मुझे कई अस्पतालों के मैसेज और ईमेल मिले हैं। हमने कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन का प्रबंध, अन्य हॉस्पिटल से ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+