OPINION: डीजल बसों पर प्रतिबंध दिल्ली सरकार का प्रदूषण पर कड़ा प्रहार, NCR में भी दिखेगा असर
दिल्ली में सर्दियों से पहले प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सरकार कई कड़े कदम उठा रही है। दिल्ली समेत एनसीआर के क्षेत्रों में किसानों को पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण से जागरूक करने, केंद्र शासित प्रदेश में पराली को नष्ट करने के अभियान के अलावा एक और बड़ा कदम उठाया गया। जिसके तहत अब दिल्ली में सिर्फ सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों की ही एंट्री होगी। यानी डीजल बसों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की योजना है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ये एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसके जरिए आने वाले दिनों में प्रदूषण को बडे़ पैमाने पर रोका जा सकता है।
राजधानी दिल्ली की हवा प्रदूषण मुक्त हो, इसके लिए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली ही नहीं बल्कि आसपास के अन्य राज्यों से भी इस मुहिम में शामिल होने की अपील है। यानी सरकार दिल्ली के साथ एनसीआर के क्षेत्रों को लेकर भी चिंतित है। डीजल बसों पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही दिल्ली सरकार अब केंद्र शासित राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को लेकर बढ़ाना दे रही है।

दिल्ली सरकार जल्द अपनी नई ईवी नीति घोषित करने वाली है। जिसके जरिए राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को सरकार ने प्रोत्साहित करने का भी प्रावधान किया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की मानें तो वर्तमान में सबसे अधिक प्रदूषण अगर दिल्ली में हो रहा तो वो वाहनों से होता है। जबकि सरकार दिल्ली में सभी बसों को सीएनजी से चलाती है। दिल्ली में 800 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें भी चल रही हैं, लेकिन यूपी और हरियाणा, राजस्थान के एनसीआर में चलने वाली बीएस-3 और बीएस- 4 डीजल बसों के कारण दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है। ऐसे में ISBT में एनसीआर राज्यों से आने वाली डीजल बसों के ड्राइवर्स को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्हें ये बताया गया है कि आगामी एक नवंबर से दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक, सीएनजी एवं बीएस-VI बसों को भी प्रवेश करने की अनुमति होगी।
'एनसीआर भी प्रदूषण मुक्त हो'
दिल्ली में प्रदूषण के लिए एनसीआर क्षेत्रों में बढ़ा प्रदूषण स्तर भी जिम्मेदार है। ऐसे में दिल्ली सराकर ये चाहती है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्य भी एनसीआर क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर को कम करने के प्रयासों में सहयोग करें। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक अगर एनसीआर में प्रदूषण स्तर पर नियंत्रण किया जा सके तो दिल्ली पूरी तरह से कुछ ही दिनों में स्वच्छ हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications