दिल्ली में तेज रफ्तार BMW ने मारी कैब को टक्कर, ड्राइवर की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीएमडब्ल्यू की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। दोनों गाड़ियां बसंत विहार जा रहीं थी। हादसे में कैब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार रात को एक भयानक हादसा हो गया। दिल्ली के मुनिरका में आईआईटी फ्लाइओवर के पास एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक कैब को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैब चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार को अपने कब्जे में ले लिया था। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम नजरुल इस्लाम बताया जा रहा है और वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीएमडब्ल्यू की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। दोनों गाड़ियां बसंत विहार जा रहीं थी। हादसे में कैब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
वहीं, इस घटना के बाद दिल्ली में कैब चालकों ने आरोपी बीएमडब्ल्यू चालक की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। आपको बता दें कि दिल्ली में इससे पहले भी तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू बड़े हादसों की वजह बन चुकी हैं। ये भी पढ़ें- यूपी के एटा में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस से टकराया ट्रक, 25 बच्चों की मौत












Click it and Unblock the Notifications