यूपी के एटा में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस से टकराया ट्रक, 25 बच्चों की मौत

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे यूपी के एटा में हुए दर्दनाक हादसे से बेहद दुखी हैं।

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के अलीगंज इलाके में एक स्कूल बस और ट्रक की कोहरे के चलते भयंकर भिड़ंत होने के बाद 25 बच्चों की मौत हो गई। वहीं कई बच्चे इस हादसे में घायल बताए जा रहे हैं।

etah bus accident यूपी के एटा में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस से टकराया ट्रक, 25 बच्चों की मौत

यह हादसा उस वक्त हुआ जब शहर के जेएस विद्या पब्लिक स्कूल की बस एलकेजी से कक्षा 7 तक के बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बालू रेत से भरे एक ट्रक ने इस बस को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कोहरे के चलते यह हादसा हुआ। बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। ये भी पढ़ें- तस्वीरें:मिर्जापुर में ट्रक और टैंकर में हुई भयानक भिड़ंत, 2 की मौत

यूपी के डीजीपी जावेद अहमद ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इस हादसे में 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। हमारी पहली प्राथमिकता घायल बच्चों को बचाना है। बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने सभी स्कूलों को ठंड के चलते बंद करने के आदेश दिए थे, इसके बावजूद स्कूल खुला था। स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

bus accident यूपी के एटा में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस से टकराया ट्रक, 25 बच्चों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया हादसे पर दुख

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे यूपी के एटा में हुए दर्दनाक हादसे से बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बच्चों के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं और शोकाकुल परिवार के दुख का साझा करता हूं। घायल बच्चों के जल्दी ठीक होने की ईश्वर से कामना करता हूं।'

हादसे में बस और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+