दिल्ली: कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर महरौली में क्लब सील, ओमिक्रॉन के खतरे के बीच 600 लोग कर रहे थे पार्टी
दिल्ली: कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर महरौली में क्लब सील, ओमिक्रॉन के खतरे के बीच 600 लोग कर रहे थे पार्टी
नई दिल्ली, 24 दिसंबर: दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए क्रिसमस और नए साल के दौरान सामूहिक समारोहों पर रोक लगाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। डीडीएमए ने कोरोना के इस नए गाइडलाइन के उल्लंघन पर कार्रवाई करने की भी बात कही है। उसी पर कार्रवाई करते हुए साउथ दिल्ली के महरौली में स्थित एक क्लब को सील कर दिया है। इस कल्ब में दिल्ली में बढ रहे ओमिक्रॉन के खतरे के बीच 600 से अधिक लोग पार्टी कर रहे थे।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के मुताबिक गुरुवार (23 दिसंबर) रात 10.45 बजे महरौली के एक फेमस क्लब में औचक निरीक्षण के लिए टीम गई। टीम को क्लब में लगभग 600 लोगों का एक बड़ा जमावड़ा मिला, जो प्रचलित कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्ण उल्लंघन था। तत्काल, तहसीलदार महरौली द्वारा भीड़ को तितर-बितर किया गया और डीडीएमए दिशानिर्देशों के घोर उल्लंघन के लिए परिसर को मौके पर ही कल्ब को सील कर दिया गया।
अतिरिक्त डीसीपी दक्षिण एम हर्षवर्धन ने कहा है कि डीडीएमए के आदेश का उल्लंघन करने पर महरौली में एक रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। रेस्तरां भीड़भाड़ वाला था। हमने कल्ब के खिलाफ धारा 188 और 269 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। डीडीएमए के अनुसार क्रिसमस, नया साल दिल्ली मनाने के लिए किसी भी सभा की अनुमति नहीं है।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के आदेश के मुताबिक, अगले आदेश तक दिल्ली में किसी भी होटल, बार या रेस्टोरेंट में 50 फीसदी सिटिंग कैपिसेटी से अधिक लोगों को नहीं अलाउ किया जाएगा। वहीं सभी तरह के राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी गई है। बैंक्वेट हॉल में शादी, मीटिंग, कॉन्फ्रेंस और एग्जीबिशन के अलावा और कोई कार्यक्रम दिल्ली में अगले आदेश तक नहीं होंगे।












Click it and Unblock the Notifications