पुरानी दिल्‍ली की वो दुकान, जिसने कांग्रेसियों को कर डाला बदनाम, 'छोले-भठूरे' की जायकेदार कहानी

नई दिल्ली। सोमवार को देशभर में बिगड़ते सांप्रदायिक सौहार्द और दलित उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस ने उपवास का ऐलान किया था। दिल्ली में राजघाट पर कांग्रेसी नेता उपवास पर बैठे थे। कांग्रेस के उपवास को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा था कि नेता छोले-भटूरे खाकर उपवास पर आए थे। एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें कांग्रेस के कई सीनियर नेता खाना खाते दिख रहे थे। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस नेताओं को जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस नेताओं ने जिस दुकान पर छोले-भटूरे खाए थे, उस दुकान का भी पता चल गया है।

old delhi shop where congress leaders ate chhole bhature before rajghat fast

जिस दुकान पर सोमवार को कांग्रेसियों ने छोले-भटूरे खाए थे, वो पुरानी दिल्ली में फतेहपुरी मस्जिद के पास है। ये दुकान चैनाराम हलवाई की दुकान के नाम से मशहूर है। ये दुकान 117 साल पुरानी है। ये दुकान 1901 में शुरू हुई थी। पहले से भी इस दुकान के छोले-भटूरे मशहूर हैं लेकिन सोमवार को कांग्रेस नेता अजय माकन, हारून युसूफ और अरविंदर सिंह लवली के यहां पर खाना खाने की बात सामने आने के बाद तो इस दुकान की चर्चा काफी बढ़ गई है। हालांकि दुकान के मालिक ने कांग्रेसियों के यहां खाना खाने पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

सोमवार को बीजेपी नेता हरीश खुराना ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें कांग्रेस नेता अजय माकन, हारुन युसुफ, अरविंदर सिंह लवली छोले-भटूरे खा रहे हैं। बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कहा कि कांग्रेस नेता अनशन का नाटक कर रहे हैं, जबकि वो उपवास के दौरान होटल में बैठकर छोले भटूरे खा रहे हैं। इसके बाद ये तस्वीर वायरल हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+