Delhi Metro में लड़की ने किया ऐसा डांस, पीछे खड़ी आंटी भी चौंकी, यूजर्स बोले- इसे बैन करो

Delhi Metro Dance Video: दिल्ली में लोगों ने मेट्रो को सफर का कम और रील बनाने का अड्डा ज्यादा बना दिया है। डीएमआरसी की सख्त चेतावनी के बाद भी रीलबाज लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब ऐसा ही एक और डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस करती नजर आ रही है।

कहने को तो मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन कहा जाता है, लेकिन अब यही दिल्ली मेट्रो अश्‍लीलता और भोंडेपन की वो जगह बन चुकी है, जहां लोग चंद व्यूज और इंटरनेट पर वायरल होने के चक्कर में कुछ भी करने से पहले जरा सा भी नहीं हिचकते।

Delhi Metro Dance Video

मेट्रो के अंदर लड़की का अश्लील डांस

अब दिल्ली मेट्रो के अंदर डांस का ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की मेट्रो कोच के अंदर अश्लील डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में लड़की एक महिला यात्री के सामने थिरकती देखी जा सकती है।

सामने आए वीडियो में मेट्रो के कोच में एक युवती स्‍कर्ट और क्रॉप टॉप पहने डांस कर रही है। कोच को देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कोच महिलाओं के लिए रिजर्व वाला है, जहां युवती ने अपना डांस वीडियो बनाया है।

मेट्रो के अंदर बनाए कई डांस वीडियो

डांस करने वाली लड़की ने मेट्रो के अंदर एक नहीं बल्कि कई सारे डांस वीडियो बनाए हैं। एक क्लिप में वो मेट्रो के फर्श पर घुटनों के बल बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रही महिला की पहचान इंस्टाग्राम यूजर @manishadancer के रूप में की गई है और वीडियो को उसके ऑफिशियल हैंडल पर पोस्ट किए गए हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स में भी जमकर आक्रोश फैल गया। कई लोगों ने लड़की की आलोचना करते हुए इसे अन्य यात्रियों के लिए परेशानी वाला करार दिया। साथ ही लोगों ने इस डांस को "अश्लील" बताया।

मेट्रो प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

वहीं डीएमआरसी से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, "मेट्रो में रील बनाने वाले पर मेट्रो में आजीवन प्रतिबंध लगाया जाए।" एक अन्य यूजर ने ऐसे डांस वीडियो पर चुटकी लेते हुए कहा,"मेट्रो सरकार का धन्यवाद मनोरंजन के लिए इतनी बढ़िया व्यवस्था करने के लिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+