निर्भया के दोषियों को फांसी से एक दिन पहले तिहाड़ जेल में रिहर्सल करेगा पवन जल्लाद

दिल्‍ली। निर्भया के गुनाहगारों को फांसी पर लटकाने के लिए यूपी के मेरठ से पवन जल्लाद दिल्ली के तिहाड़ जेल पहुंचे चुके हैं। तिहाड़ जेल के अधिकारियों के मुताबिक, पवन जल्लाद 31 जनवरी को फांसी का डमी ट्रायल करेगा, ताकि चारों गुनाहगारों को एक साथ फांसी दे सके। बता दें, निर्भया के दोषियों को एक फरवरी को फांसी पर लटकाया जाएगा।

nirbhaya case hangman Pawan Jallad will perform dummy execution on 31 january

एक फरवरी सुबह 6 बजे दी जाएगी फांसी

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों का डेथ वारंट जारी किया था। इन चारों दोषियों को एक फरवरी की सुबह 6 बजे दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी जानी है। दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब सहित आसपास के राज्यों में जल्लाद उपलब्ध नहीं हैं। केवल उप्र कारागार सेवाओं के पास दो जल्लाद हैं। इनमें मेरठ से पवन और लखनऊ से इलियास हैं। इलियास की तबीयत फिलहाल खराब है, इसलिए मेरठ के पवन जल्लाद को तिहाड़ बुलाया गया है।

'फांसी देने को तैयार हूं'

पवन ने बताया कि वह फांसी देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। निर्भया के दोषियों को बहुत पहले फांसी दे दी जानी चाहिए थी। पूरे देश को इसका इंतजार है और वह इस काम को करने के लिए पूरी तरह तैयार है। चारों को एक साथ फांसी देने में सक्षम है। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पहले ही कर चुका है। बाकी तैयारियां तिहाड़ में जाकर पूरी होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+