दिल्ली हाईकोर्ट के 9 जजों ने ली शपथ, इस एक अदालत में अब 44 हो गए कुल जज, 12 महिलाएं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) के 9 न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली है। इसके साथ ही यहां न्यायाधीशों की कुल संख्या 44 हो गई है, जिनमें 12 महिलाएं हैं। बहुत से लोगों को यह बात चौंका सकती है कि एक अदालत में इतने सारे जज हैं। आपको बता दें कि, 44 की संख्या भी पूरी नहीं है, क्योंकि इस उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।

Nine judges of taken the oath at the Delhi High Court

इस महीने की शुरूआत में केंद्र सरकार ने 13 तारीख को नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। उस अधिसूचना के उपरांत कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने न्यायमूर्ति तारा वितास्ता गंजू, न्यायमूर्ति मिनी पुष्करण, न्यायमूर्ति विकास महाजन, न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला, न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा, न्यायमूर्ति सचिन दत्ता, न्यायमूर्ति अमित महाजन, न्यायमूर्ति गौरांग कंठ और न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी को शपथ दिलाई गई है।

Nine judges of taken the oath at the Delhi High Court

बताया जा रहा है कि, दिल्ली उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने न्यायमूर्ति गंजू और न्यायमूर्ति पुष्करण की नियुक्ति को अगस्त 2020 में मंजूरी दी थी। जिसके बाद से अब तक कई नए जज आ चुके हैं। उच्चतम न्यायालय के सबसे बड़े जज को मुख्य न्यायाधीश कहा जाता है। कल उनकी ही अदालत में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दरम्यान अन्य न्यायाधीश, वकील और नवनियुक्त न्यायाधीशों के परिजन भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+