घूंघट की आड़ में भूल गई घर, दो दिन तक ससुराल ढूंढ़ती रही पुलिस
Recommended Video

नोएडा। गांवों में नई बहू के लिए घूंघट लगभग अनिवार्य होता है। कई बार महिलाओं के लिए यह घूंघट परेशानी का सबव बन जाता है। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा में हुई, जब एक महिला घूंघट के चलते अपने घर का रास्ता भटक कर दूसरे गांव जा पहुंची। घटना ग्रेटर नोएडा के खानपुर की है। कुछ महीने पहले ही एक महिला की शादी हुई थी। नई नवेली दुल्हन घूंघट के चलते अपने ससुराल के रास्ते से परिचित नहीं हो पाई।

रोहतक की रहने वाली पूजा की छह महीने पहले खानपुर गांव में शादी हुई थी। वह शनिवार शाम डॉक्टर के पास दवा बिलासपुर लेने गई थी। लेकिन घर वापस जाते समय रास्ता भूल गई और भटकते हुए पास के गांव बुलंदखेड़ा जा पहुंची। काफी देर तक भटकने के बाद एक घर का दरवाजा खटखटाया। उसने उन गांव वालों को पूरी बात बताई। हैरानी तो तब हुई जब महिला से उसके गांव का नाम पूछा गया तो वह उसे भी नहीं बता पाई। महिला ने बताया कि घूंघट में रहने के कारण उन्हें गांव का रास्ता भी नहीं पता है।
दूसरी तरफ बहू के रात होने तक घर न आने पर सास रामवती ने भी उसे गांव-गांव ढूंढना शुरू कर दिया। इधर रविवार को बुलंदखेड़ा के ग्रामीणों ने बिलासपुर पुलिस चौकी को मामले की सूचना दी। लेकिन गांव का नाम पता ना होने के कारण पुलिस ने भी महिला के घर का पता लगाने में असफल रही।
सोमवार को महिला ने पुलिस को बताया कि अगर उसे सिरसा गोलचक्कर तक पहुंचा दिया जाए तो वह गांव का रास्ता बता देगी। पुलिस महिला को लेकर सिरसा गोलचक्कर पहुंची तो वह अपने घर का रास्ता पहचान गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने महिला को उसके घर पहुंचाया।
-
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Noida International Airport: देश का पहला 'नेट जीरो' एयरपोर्ट, एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे की 10 बड़ी बातें -
Delhi IGI vs Noida Jewar Airport: किराया, सुविधाएं, कनेक्टिविटी- कौन बेहतर? स्मार्ट ऑप्शन क्या? 8 बड़ी तुलनाएं -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications