नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ की वजह से गई कईयों की जान, डॉक्टर्स ने बताया भगदड़ पीड़ितों के चोट का पैटर्न

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की रात हुई भगदड़ में घायल हुए लोगों में से ज्यादातर को पैरों और हड्डियों में चोटें आई हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल, 15 डॉक्टरों की एक टीम घायलों का इलाज कर रही है और उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

यह भगदड़ उस वक्त मची जब हजारों की संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि हादसा तब हुआ जब प्रयागराज एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी और वहां यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसी बीच, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी के प्रस्थान में देरी हो गई, जिससे प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13 और 14 पर भीड़ और ज्यादा बढ़ गई।

New Delhi Stampede
असदुद्दीन ओवैसी ने की SIT जांच की मांग

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने एक स्वतंत्र और न्यायिक निगरानी वाली विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने की मांग की, ताकि हादसे की सच्चाई सामने आ सके।
ये भी पढ़ें: New Delhi Stampede: रेलवे स्टेशनों पर कब-कब मची भगदड़, मौत के ये आंकड़े जान सहम जाएंगे आप

रेलवे प्रबंधन पर उठाए सवाल

ओवैसी ने भारतीय रेलवे की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा, "यह एक टाला जा सकने वाला हादसा था। रेलवे लाखों भारतीयों के जीवन की रीढ़ है, लेकिन मोदी सरकार की कुप्रबंधन के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। रेलवे के सिस्टम की विफलताओं की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।"

सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग

ओवैसी ने आगे कहा कि यह हादसा रेलवे की लचर व्यवस्थाओं और भीड़ नियंत्रण की असफलता का नतीजा है। उन्होंने सरकार से रेलवे प्रशासन की जवाबदेही तय करने और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा उपायों को लागू करने की मांग की।

घटना की जांच जारी

फिलहाल, रेलवे और पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि भगदड़ की असली वजह क्या थी और किन कारणों से इतनी बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन के अंदर पहुंच गए। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं और प्रशासन को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

नई दिल्ली भगदड़ से जुड़ी अन्य खबरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+