25 लाख रुपये के साथ मेट्रो स्टेशन पर पकड़ाया युवक, रुपयों से भरा था बैग

नई दिल्ली। दिल्ली के ओखला विहार मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ ने चेकिंग के दौरान एक यात्री को 25 लाख रुपए के साथ पकड़ लिया है। सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया की एक्स रे मशीन द्वारा की जा रही बैगों की चेकिंग में सीआईएसएफ कर्मी ने पैसों से भरा एक बैग देखा। इसके बाद सीआईएसएफ कर्मी ने तुरंत बैग खोल कर देखा, जिसमें से 25 लाख रुपए बरामद हुए।

new delhi magenta line okhla vihar metro station crpf caught man with 25 lakh rupees

पूछताछ में यात्री ने अपना नाम अर्जुन कुमार बताया, जो चांदनी चौक की एक कोरियर कंपनी में काम करता है और वह नेहरू प्लेस के एक बिजनेसमैन से यह पैसे लेकर आ रहा है। मामले की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी गई। जिसके बाद सीआईएसएफ ने पैसे और यात्री को इनकम टैक्स की टीम के हवाले कर दिया।

बता दें कि बीते सोमवार को जामिया मिलिया इस्लामिया स्टेशन पर सुरक्षाकर्मियों ने जांच के दौरान एक शख्स के पास से पिस्तौल बरामद किया है। साथ में 5 कारतूस भी मिले हैं। युवक को पकड़ कर सीआरपीएफ ने मेट्रो पुलिस के हवाले कर दिया।

सीआईएसएफ और मेट्रो पुलिस के मुताबिक पकड़े गए शख्स की पहचान जामिया में सटे जाकिर नगर इलाके के रहने वाले आमिर हम्जा खान के तौर पर हुई है। सोमवार की सुब करीब साढ़े दस बजे वह एक हैंड बैग लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन पहुंचा था।

यह भी पढ़ेंः दिल्लीः द्वारका मेट्रो स्टेशन पर युवक ने की खुदकुशी, इलाज के दौरान हो गई मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+