NEET काउंसलिंग में हो रही देरी को लेकर चल रहे डॉक्टरों का प्रदर्शन खत्म, 12 बजे से काम पर लौटेंगे
नई दिल्ली। नीट पीजी काउंसलिंग में हो रही देरी को लेकर चल रही फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ( FORDA ) की हड़ताल अब खत्म हो गई। रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से काम पर लौट जाएंगे। बता दें कि फोर्डा ने 17 दिसंबर से हड़ताल का दूसरा चरण शुरू किया था। बता दें कि हाल ही में दिल्ली पुलिस की तरफ से रेजिडेंट डॉक्टरों को हिरासत में लेने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। फोर्डा के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने कहा कि हम जानते हैं कि मरीज पहले से पीड़ित हैं, कई सर्जरी टाल दी गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए वे दोपहर 12 बजे हड़ताल वापस ले रहे हैं।
Recommended Video

साथ ही उन्होंने कहा कि गुरुवार की शाम को फोर्डा और आरडीए के प्रतिनिधि दिल्ली के ज्वाइंट सीपी से मिले थे। इस दौरान दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली पुलिस से रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने को भी कहा है। डॉ. मनीष ने कहा कि ज्वॉइंट सीपी ने वीडियो मैसेज भेजकर डॉक्टरों और पुलिस के बीच फिर से विश्वास बहाल करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि जब हम अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तब दिल्ली पुलिस और डॉक्टरों में टकराव हुआ था।
नीट-पीजी की काउंसलिंग कराने की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था कि, मामला कोर्ट में होने से काउंसिलिंग नहीं हो पा रही है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोनाकाल के दौरान रेजीडेंट डॉक्टरों के उल्लेखनीय काम के लिए उनका आभार भी जताया। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि, नीट पीजी काउंसलिंग 2021 में हो रही देरी के चलते रेजिडेंट डॉक्टर दिल्ली में हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों की केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ भी कई बैठकें हुई हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है।
-
Kal Ka Mausam: Delhi से महाराष्ट्र तक IMD का अलर्ट! 3-4 अप्रैल को किन राज्यों में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि? -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications