दिल्ली: गेस्ट टीचरों के साथ नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम केजरीवाल के घर के बाहर दिया धरना
नई दिल्ली, 05 दिसंबर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थायी नौकरी की मांग को लेकर रविवार को भी दिल्ली सरकार के गेस्ट शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी गेस्ट शिक्षकों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की। सिद्धू ने नारा लगाया, 'ऊंची दुकान फीके पकवान'। बता दें कि ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन भी इस प्रदर्शन में नवजोत सिंह सिद्धू का साथ दे रही है।
Recommended Video

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक खींचतान नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर दिल्ली के गेस्ट शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के साथ और बढ़ गई। पीपीसीसी अध्यक्ष सिद्धू के साथ प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल के खिलाफ तख्तियां और 'दिल्ली शिक्षक यहां हैं, केजरीवाल कहां हैं?' 'नाटक और झूठे वादे बंद करो' के नारे लगाए। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने दिल्ली के शिक्षा मॉडल को 'कॉन्ट्रैक्ट मॉडल' बताते हुए केजरीवाल पर तीखा हमला बोला।
यह भी पढ़ें: CCTV लगाने के मामले में अब दिल्ली, लंदन-न्यूयॉर्क से भी आगे: सीएम अरविंद केजरीवाल
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीट के माध्यम से भी सीएम केजरीवाल पर कई आरोप लगाए। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली शिक्षा मॉडल 'कॉन्ट्रैक्ट मॉडल'... दिल्ली सरकार में 1031 स्कूल हैं जबकि केवल 196 स्कूलों में प्रधानाध्यापक हैं... 45% शिक्षक पद खाली हैं और 22,000 गेस्ट शिक्षकों द्वारा दैनिक वेतन पर स्कूल चलाए जा रहे हैं, हर 15 दिनों में कॉन्ट्रैक्ट को अपग्रेड किया जा रहा है। 'आप' ने संविदा शिक्षकों को स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन देने का वादा किया था, लेकिन गेस्ट शिक्षकों के होने से स्थिति और खराब हो गई। स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से, तथाकथित आप स्वयंसेवक सरकारी फंड से सालाना 5 लाख कमाते हैं जो पहले स्कूल के विकास के लिए थे।'












Click it and Unblock the Notifications