Nangloi Jat Chunav Result 2025: नांगलोई जाट पर रघुविंदर शौकीन Vs मनोज शौकीन में कौन जीता?
Nangloi Jat Chunav Result 2025 LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आज 8 फरवरी को नांगलोई जाट सीट के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई, जो कि 17 राउंड तक चली। दिल्ली की प्रमुख सीट नांगलोई जाट के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई है। दिल्ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। नांगलोई जाट सीट पर 59.02 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

Nangloi Jat Election Result 2025 LIVE: नांगलोई जाट विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम का पल-पल का अपडेट किया जा रहा है...
Nangloi Jat Chunav Result: बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत
नांगलोई जाट विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज शौकीन ने जीत दर्ज की है। मनोज शौकीन को कुल 75272 मिले, उन्होंने 26251 वोटों से आप उम्मीदवार रघुविंदर शौकीन को हराया है। रघुविंदर को कुल 49021 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार के रोहित चौधरी को 32028 वोट मिले।
नांगलोई जाट विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025: Nangloi Jat)
Nangloi Jat: नांगलोई जाट सीट से प्रत्याशी
- आप से रघुविंदर शौकीन
- बीजेपी से मनोज शौकीन
- कांग्रेस से रोहित चौधरी
विधानसभा के पिछले दो चुनाव 2020 और 2015 का इतिहास
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के रघुविंदर शौकीन ने 74,444 वोटों के साथ सीट जीती थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सुमन लता को 62,820 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मंदीप सिंह को 9,761 वोट मिले थे।
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी आप के रघुविंदर शौकीन 83,259 वोट पाकर विजयी हुए थे। भाजपा के मनोज कुमार शौकीन को 46,235 वोट मिले थे और कांग्रेस के डॉ. बिजेंद्र सिंह को 15,756 वोट मिले थे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की अन्य खबरें:












Click it and Unblock the Notifications