मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग पर HC ने लिया संज्ञान, दिल्ली पुलिस-MCD को भेजा नोटिस
Mukherjee Nagar Fire: 15 जून को दिल्ली के मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगी। मामले में हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। अब तीन जुलाई को अगली सुनवाई होगी।
Mukherjee Nagar Fire: दिल्ली के मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में 15 जून को लगी आग मामले में हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लिया है। कोर्ट ने मामले में दिल्ली फायर सर्विसेज, दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी किया है।
इसके साथ ही ऐसी इमारतों का फायर ऑडिट करने का निर्देश भी दिया है। जिसके माध्यम से यह चेक किया जाएगा कि ऐसी इमारतों में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट है या नहीं। कोर्ट ने नोटिस का जवाब देने के लिए 14 दिनों का वक्त दिया है। अब तीन जुलाई को मामले में कोर्ट सुनवाई करेगी।

खिड़की तोड़कर रस्सी से उतरे स्टूडेंट्स
मुखर्जी नगर की एक कोचिंग में दोपहर 12 बजे अचानक आग लगी। जिसके बाद कोचिंग के स्टूडेंट्स तीसरी मंजिल से खिड़की तोड़कर रस्सी से लटक कर नीचे उतरे। आपाधापी में कई स्टूडेंट्स को चोटें भी आई। बताया गया कि एक रस्सी से करीब 10-10 स्टूडेंट्स नीचे उतरते रहे। इस दौरान स्ट्यूडेंट्स का कभी बैग तो कभी जूते-चप्पल नीचे गिरता रहा। गनीमत रही कि किसी भी स्टूडेंट्स की जान नहीं गई।
आईएएस-पीसीएस मैन्युफैक्चरिंग का हब
'मुखर्जी नगर' को दिल्ली का आईएएस-पीसीएस मैन्युफैक्चरिंग का हब माना जाता है। यहां पर करीब 5 हजार से ज्यादा कोचिंग हैं। जहां आईएएस-पीसीएस बनने का सपना लिए लाखों स्टूडेंट्स आते हैं। यह रिहायशी और कमर्शियल इलाका तारों के मकड़जाल से बुना हुआ है। यहां बनी इमारतों में किराए पर रहकर स्टूडेंट्स अपने सपनों को हकीकत में बदलने की कोशिश करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications