संसद सुरक्षा में चूक मामले पर MP राघव चड्ढा का बयान, सरकार इस मुद्दे से भाग रही है
Delhi News: संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर आम आदमी पार्टी के सांसद सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को सवाल उठाया कि अगर देश का संसद भवन सुरक्षित नहीं है, तो क्या सुरक्षित हैं। उन्होंने आगे जोड़ा कि विपक्षी पार्टियां तो यही कह रही हैं कि जांच रिपोर्ट संसद में पेश की जाए, इसपर चर्चा हो।

#WATCH | Adjournment of Parliament amid ruckus by Opposition MPs over Parliament security breach incident | AAP MP Raghav Chadha says, "...The opposition parties are just asking that the investigation report be presented in the Parliament. And a discussion should be held...The… pic.twitter.com/EM3CRfJwsk
— ANI (@ANI) December 18, 2023
ज्ञात हो कि संसद सुरक्षा चूक मामले को लेकर विपक्ष लगातार दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है। केंद्र सरकार भी इसे लेकर काफी आक्रामक है। अबतक लोकसभा और राज्यसभा के मिलाकर लगभग 100 सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित किए जा चुके हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को एक चिट्ठी लिखकर बताया गया है कि संसद में संयुक्त सचिव (सुरक्षा) पद के लिए नियुक्ति की जानी है. इसके लिए सभी प्रदेशों से सीनियर सिविल सर्वेट का नाम अपने राज्य से प्रस्तावित करने के लिए कहा गया है।
गौरतलब है कि गुजरे बुधवार को संसद सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था, जब 2 युवक लोकसभा की विजिटर गैलरी के माध्यम से कूदकर परिसर में पहुंच गए थे। उन्होंने स्प्रे के माध्यम से धुआं उड़ाया था, उनके 3 साथी संसद के बाहर इसी तर्ज पर नारे लगाते हुए धुआं उड़ाते पकड़े गए थे।
यह भी पढ़ें 'बीजेपी सांसदों ने सदन को गुमराह किया', राघव चड्ढा के निलंबन के बाद सौरभ भारद्वाज ने खोला मोर्चा












Click it and Unblock the Notifications