'बीजेपी सांसदों ने सदन को गुमराह किया', राघव चड्ढा के निलंबन के बाद सौरभ भारद्वाज ने खोला मोर्चा
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा को राज्य सभा से निलंबित किए जाने के बाद आप के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भरद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसदों को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
उनका कहना है कि भाजपा सांसदों ने सदन को गुमराह किया। दिल्ली सरकार हर साल अज्ञात शवों का आंकड़ा जारी करती है और इस बार भी ऐसा किया गया। इस पर बीजेपी सांसदों ने सदन में उन सभी की मौत ठंड से होने की बात कही।

मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा,"संसद में जो होता है उससे विधानसभाएं सीखती हैं। संसद में आप सांसद राघव चड्ढा ने कुछ लोगों के नाम सुझाए और उन्हें निलंबित कर दिया गया और कहा गया कि विशेषाधिकार समिति का फैसला आने तक वह निलंबित रहेंगे।''
उन्होंने आगे कहा," दिल्ली विधानसभा में बीजेपी सदस्यों ने गलत जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के जिपनेट पोर्टल पर अज्ञात शवों की तस्वीरें अपलोड की गई हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि इन लोगों की मौत ठंड के कारण हुई। यह सरासर झूठ है और वो सदन को गुमराह कर रहे हैं.. .मुझे लगता है कि इस मामले को विशेषाधिकार समिति को भेजा जाना चाहिए।"
क्या है राघव चड्ढा के निलंबन से जुड़ा मामला?
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को फर्जी सिग्नेचर मामले में राज्यसभा से निलंबित किया गया है। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली सेवा विधेयक को प्रवर समिति को सौंपने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने कथित तौर पर कुछ सदस्यों को प्रस्तावित समिति के सदस्यों के रूप में नामित किया था। इसके बाद यह दावा किया गया था कि कुछ सांसदों ने इसके लिए अपनी सहमति नहीं दी थी।
राज्यसभा में बीजेपी सांसद पीयूष गोयल ने कहा, "यह बहुत गंभीर मामला है जिस तरह से बिना सदस्य की जानकारी के उनका नाम लिस्ट में डाल दिया गया है, वह बहुत ही गलत बात है।" हालांकि, आप सांसद ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। राघव चड्ढा के ऊपर मिसबिहेव का आरोप था।












Click it and Unblock the Notifications