Milk Price Hike: मदर डेयरी ने चौथी बार बढ़ाई दूध की कीमतें, 8 महीने में 4 रुपए की वृद्धि, जानिए वजह
भारत में दूध की बड़ी आपूर्तिकर्ता कंपनी मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। सालभर में एक चौथा मौका है जब दूध की कीमतें मदर डेयरी ने बढ़ाई हैं।
Mother Dairy milk price hike: भारत में बड़ी दूध आपूर्तिकर्ता कंपनी मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। सालभर में एक चौथा मौका है जब दूध की कीमतें मदर डेयरी ने बढ़ाई हैं। कंपनी अकेले दिल्ली एनसीआर में प्रतिदिन करीब 30 लाख लीटर दूध सप्लाई करती है। ऐसे में कंपनी की ओर से दूध की कीमतें बढ़ाए जाने पर खरीदारों पर एक बार फिर से दबाव बढ़ गया है। आइए जानते हैं मदर डेयरी ने दूध की कीमतों के बढ़ाने के क्या- क्या कारण बताए हैं...
Recommended Video

दूध की कीमतें बढ़ाने (Milk Price Hike) के कारणों का जिक्र करते हुए मदर डेयरी ने इनपुट लागत में वृद्धि का हवाला दिया है। दूध की कीमतें बढ़ने के बाद बाद अब दिल्ली-एनसीआर के बाजार में सोमवार से फुल क्रीम दूध खरीदने पर 1 रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध में 2 रुपये प्रति लीटर अधिक अदा करने होंगे। दिल्ली एनसीआर में दूध की आपूर्त करने वाली मदर डेयरी बड़ी कंपनी है, यहां प्रतिदिन करीब 30 लाख लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति करती है।
सालभर में चौथी बार बढ़ी कीमतें
साल 2022 में मदर डेयरी के प्रोडक्ट्स काफी महंगे हुए हैं। ये चौथा मौका है जब मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए हैं। कंपनी ने कहा कि पिछले दिनों कच्चे दूध की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। इसका कारण दूध की उपलब्धता फीड और चारे की बढ़ी हुई लागत और अनियमित मानसून भी है। प्रोसेस्ड मिल्क का मांग बढ़ी है। मदर डेयरी की प्रवक्ता ने कहा है कि त्योहारों के मौसम के बाद भी मांग-आपूर्ति संतुलन नहीं बन पाया। जिसके कारण दूध की कीमतें बढ़ी हैं। इससे पहले 16 अक्टूबर को मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर समते उत्तर भारत में फुल-क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की थी। जबकि मार्च और अगस्त में भी दूध की दरें 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गईं थीं।
दिल्ली- एनसीआर में होगा ये रेट
मदर डेयर के कहा कि मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत एक रुपये बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दी है। वहीं कंपनी ने 500 ML के पैक में बिकने वाले फुल क्रीम दूध की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। थोक में बेचा जाने वाला दूध (टोकन दूध) सोमवार से 50 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जाएगा। जबकि अभी ये 48 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications