1 साल में 5वीं बार मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानें अब तक कितने रुपए की हुई बढ़ोतरी
नए साल से पहले दूध की कीमतों में पांचवीं बार बढ़ोतरी का ऐलान करके मदर डेयरी कंपनी ने आम लोगों को बड़ा झटका दिय है। इससे पहले मार्च, अगस्त, अक्टूबर और नवंबर में भी कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाए थे।

Mother Dairy Hike Milk Price: नए साल से पहले आम आदमी को दूध कंपनी मदर डेयरी ने महंगाई का एक बार फिर झटका दिया है। कंपनी ने दिल्ली-NCR में अपने दूध के दाम फिर से बढ़ाए हैं। सोमवार को अपने दूध के दामों में मदर डेयरी ने 2 रुपए का इजाफा कर दिया। अब नई कीमतें मंगलवार से लागू होंगी। यह पांचवीं दफा है, जब मदर डेयरी ने अपने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। ऐसे में जानिए अब नई रेट क्या होगी?

दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा
मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में अपने दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस साल यानी 2022 में मदर डेयरी ने पांचवीं बार अपने दूध के दाम बढ़ाए हैं। कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे लागत बढ़ने का हवाला दिया है। इससे पहले पिछले महीने यानी नवंबर में भी दूध के दाम 2 रुपये बढ़ाए थे।

जानिए अब क्या होगी दूध की कीमत?
27 दिसंबर से नई कीमतें लागू होने जा रही है। ऐसे में मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपये बढ़ाकर 66 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। टोंड दूध 51 से 53 रुपये प्रति लीटर और डबल-टोंड दूध 45 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 47 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हालांकि गाय के दूध और टोकन दूध की कीमतों में कोई बदवाल नहीं किया है।

एक साल में बढ़ाए दूध पर 9 रुपए
आपको बता बता दें कि मदर डेयरी ने इस साल पांचवीं बार दूध की कीमत में बढ़ोतरी की है। इसी के साथ कुल 9 रुपए बढ़ चके हैं। इसे साल कंपनी ने सबसे पहले मार्च में दाम बढ़ाएं, फिर अगस्त, अक्टूबर, नवंबर और अब दिसंबर में रेट में बढ़ोतरी की है। ऐसे में अब हुए 2 रुपए के इजाफे के बाद बेशक आम लोगों की जेब पर एक भार पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications