दिल्ली के वसंत कुंज में मिला मोर्टार शेल, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप
दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक मोर्टार शेल मिलने से सनसनी मच गई है। जानकारी के मुताबिक यह मोर्टार शेल दिल्ली में वसंत कुंज इलाके के किशनगढ़ के एक गांव में मिला है। सूचना मिलते ही एनएसजी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है। गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन बाद मोर्टार शेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया है।

मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते की टीम ने जांच में पाया कि मोर्टार शेल काफी पुराना और जीर्णशीर्ण है। दस्ते ने मोर्टार शेल को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के चलते दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त थी। ऐसे में मोर्टार शेल मिलने से पुलिस भी सकते मे है।
दिल्ली में दो बड़ी साजिश नाकाम
इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को 18 लाख रुपए की नई नकली करेंसी के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नकली करेंसी को अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है। वहीं शाहदरा जिला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की फर्जी आईडी और पिस्टल के साथ एक युवक को पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर से गिरफ्तार किया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस












Click it and Unblock the Notifications