Mohammed Siraj: 'आज सिराज के लिए कोई स्पीड चालान नहीं', दिल्ली पुलिस ने अलग अंदाज में की तारीफ

Delhi Police On Mohammed Siraj: श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे भारतीय गेंदबाज सिराज अहमद अपने आज के प्रदर्शन से क्रिकेट की दुनिया में छा गए। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम कर लिए। अब सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। वहीं वह ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहे हैं।

इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने भी अलग अंदाज में तारीफ की है। दिल्ली पुलिस ने दिलचस्प रिएक्शन देते हुए आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा ''आज सिराज के लिए कोई स्पीड चालान नहीं लगेगा'', दिल्ली पुलिस के इस रिएक्शन पर अब आम यूजर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Mohammed siraj bowling

बता दें कि सिराज ने 7 ओवर में 3 इकॉनमी से 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पारी के चौथे ओवर में 4 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट कर दिया। सिराज ने पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, समाराविक्रमा, असालंका, धनंजय डी सिल्वा, और कप्तान दासुन शनाका को चलता किया।

कोलंबो में सिराज ने बनाया रिकॉर्ड
मोहम्मद सिराज भारत के लिए साल 2002 के बाद से शुरुआती 10 ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। सिराज ने श्रीलंकाई पारी के 10 ओवर के अंदर पांच विकेट लिए। इस मामले में उन्होंने जवागल श्रीनाथ, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा। जवागल श्रीनाथ ने 2003 में दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लिए थे। भुवनेश्वर कुमार ने 2013 में पोर्ट ऑफ स्पेन में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट हासिल किए थे। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने 2022 में इंग्लैंड के ओवर में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट झटके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+