दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी आधुनिक 'मोहल्ला बसें', मुख्यमंत्री आतिशी ने किया ऐलान
New Delhi: दिल्ली को "मोहल्ला बसों" की सौगात मिलने जा रही है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री आतिशी ने दी। सरकार भीड़भाड़ वाले इलाकों में इलेक्ट्रिक मोहल्ला बस चलाने जा रही है। इसके लिए 150 मोहल्ला बसें आ गई हैं और अगले दो हफ्तों में यह दिल्ली की सड़कों पर दौड़ना शुरू कर देंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि "आज मैंने इन बसों की व्यवस्था का निरीक्षण किया है। 2025 तक ऐसी 2000 से ज़्यादा मोहल्ला बसें दिल्ली में होंगी।"
CM आतिशी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- मोहल्ला बसें दिल्ली में लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए गेम चेंजर बनेंगी। 9 मीटर की ये बसें भीड़भाड़ वाले उन हर इलाकों में जा सकेंगी जहां बड़ी बसें नहीं पहुंच पाती है। उन्होंने कहा, आज कुशक नाला डिपो में इन इलेक्ट्रिक लो फ्लोर मोहल्ला बसों का निरीक्षण किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ये बसें मात्र 1 घंटे की चार्जिंग में 200 KM तक चल सकती है।

आगे आतिशी ने कहा कि अगले 2 सप्ताह में 150 मोहल्ला बसें दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी और 2025 तक 2140 मोहल्ला बसें दिल्ली की हर कॉलोनियों को जोड़ने का काम करेंगी। सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में पिछले 10 सालों में दिल्ली के लोगों को वर्ल्ड क्लास पब्लिक ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर मिला है और ये काम आगे भी जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications